2 मार्च से खदियाही में शुरू होगा श्री श्री 108 श्री महायज्ञ
- Post By Admin on Mar 01 2025
 
                    
                    समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही में श्री श्री 108 श्री महायज्ञ का भव्य आयोजन आगामी 2 मार्च से 11 मार्च तक किया जा रहा है। यह आयोजन यज्ञ अध्यक्ष राजकली महतो की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महंत श्री श्री 108 श्री राम सेवक दास जी महाराज और पंडित पारस ठाकुर के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
यज्ञ की विस्तारित जानकारी देते हुए यज्ञ अध्यक्ष राजकली महतो ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 2 मार्च से 9 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रत्येक दिन शाम 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा, रात्रि 9 बजे से वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा। कथा वाचन में विशेष रूप से कथा वाचिका अलका किशोरी और राम सेवक दास का प्रवचन भी होगा।
कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुमारी कन्याएं यज्ञ स्थल से नरहन बाजार होते हुए बुढी गंडक नदी के नरहन घाट पहुंचकर वहां से जल भरकर पूजा अर्चना प्रारंभ करेंगी। इसके अलावा, बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
यह आयोजन भगवान की 108 मूर्तियों की स्थापना के साथ-साथ कई अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी हिस्सा होगा। इस आयोजन में सचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, मनीष कुमार, पंकज, रामभरोस महतो, राहुल कुमार दास, रामशरण प्रसाद, रंजीत कुमार, अजय कुमार, देवनारायण महतो, नीरज कुमार, कृष्ण कुमार दास, चमन दास, लक्ष्मी नारायण महतो और राम कृपाल महतो समेत कई अन्य लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।