ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,405 चीज़े में से 6,991-7,000 ।
सावधान : बिहार बोर्ड के नाम पर साइबर ठग बना रहे अभिभावकों को निशाना
  • Post by Admin on Mar 18 2025

सूर्यगढ़ा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नाम पर इन दिनों साइबर ठग अभिभावकों से ठगी की कोशिश कर रहे हैं। 'हैलो, मैं बिहार बोर्ड से डाटा ऑपरेटर बोल रहा हूं। आपकी बेटी मैट्रिक में फेल हो रही है, पास कराना है तो 6 हजार रुपए देने होंगे'... कुछ इसी तरह के फोन कॉल अभिभावकों के मोबाइल पर लगातार आ रहे हैं।   ताजा मामला लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा अनुमंडल क्षेत्र के मानिकपुर थान   read more

राष्ट्रीय बायोडीजल दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश
  • Post by Admin on Mar 18 2025

पटना : राष्ट्रीय बायोडीजल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में पर्यावरण भारती द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वृक्ष पीपल, फलदार बेल और छायादार सिरीश के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण सà   read more

इंडक्शन मीट में नव नामांकित छात्रों को सिखाए गए अनुशासन और समय प्रबंधन के गुर
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुजफ्फरपुर : विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में सत्र 2024-26 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. रूपा कुमारी ने किया। उन्होंने छात्र जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन और व्यवहार कुशलता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यही गुण जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों को नियमि   read more

होली खेलने गया था भईया के ससुराल, भईया की साली की भर दी मांग
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव में एक अनोखी शादी की घटना ने सबका ध्यान खींच लिया है। होली खेलने के बहाने अपने बड़े भाई के ससुराल गए एक युवक ने भाई की साली के मांग में सिंदूर भर दिया, जिसके बाद परिवारवालों ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी। यह घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव की है। यहां वैशाली जिले के महुआ थà   read more

पूर्व मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के मड़वन प्रखंड के फंदा नुनिया टोला में मंगलवार को आयोजित किसान-मजदूर-युवा संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे और हर हाल में उनके अधिकार दिलाएंगे।  इस दौरान मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के फंदा, कारगिल टोला, चैनपुर, फरकबा टोलठ  read more

अपराधियों को दबोचने गई SSB के जवानों पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
  • Post by Admin on Mar 18 2025

किशनगंज : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई हैं, जिसमें एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की टीम अपराधियों को गिरफ्तार करने के दौरान ग्रामीणों के हमले का शिकार हो गई। यह हमला उस समय हुआ जब एसएसबी की टीम ने बेलवा क्षेत्र में एक अपराधी को दबोच लिया था। अपराधियों ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए अपहरण का शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद असामाजिक तत्वों की भीड़ ने एसएसबी के जवानों पर हमला बॠ  read more

नागपुर हिंसा पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस, छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ गुस्से को भड़काया
  • Post by Admin on Mar 18 2025

नागपुर : औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के कारण सोमवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि 18 मार्च मंगलवार तक 47 व्यक्तियों को हिंसा के कारण हिरासत में लिया गया है। सोमवार को नागपुर के हंसपुरी क्षेत्र में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में अशांति फैल गई। मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क क्षेत्ठ  read more

संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा जारी, छात्रों में उत्साह
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुजफ्फरपुर : संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानापुर करियात में Final Term Exam-2025 के तहत कक्षा 1 से IX तक के छात्रों की शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च 2025 से जारी है। इसी क्रम में आज कक्षा VI एवं VII के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।   परीक्षा के दौरान बच्चों की शारीरिक क्षमता का विभिन्न मानकों पर आकलन किया गया। उनकी लंबाई, वजन, दौà   read more

अमिताभ बच्चन बने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी, शाहरुख और सलमान को छोड़ा पीछे
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस बार एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्होंने भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी का खिताब अपने नाम किया है। 81 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे बने हुए अमिताभ ने इस साल 350 करोड़ रुपये की कमाई की और इसके ऊपर 120 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 69% ज्यादा है, जब उन्ह   read more

वृंदावन के प्रेम मंदिर में आपस में भिड़े श्रद्धालु, जमकर हुई मारपीट
  • Post by Admin on Mar 18 2025

वृंदावन : सुप्रसिद्ध प्रेम मंदिर से एक गंभीर घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर किसी विषय को लेकर विवाद करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए। यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया और श्रद्धालु आपस मॠ  read more