ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,156 चीज़े में से 641-650 ।
LS कॉलेज से स्केटिंग एकेडमी की अनूठी तिरंगा यात्रा, बच्चों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
  • Post by Admin on Aug 16 2026

मुजफ्फरपुर: स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर स्केटिंग एकेडमी के बच्चों ने शहर में अनूठी पहल करते हुए स्केटिंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्केटिंग करते छोटे बच्चों का उत्साह और देशभक्ति देखते ही बन रही थी। बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ शहर की सड़कों पर स्केटिंग की, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और सभी नà   read more

निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर आउट, देशभक्ति और एक्शन से भरपूर नजर आई फिल्म
  • Post by Admin on Aug 16 2026

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, चर्चित निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया। टीजर में निरहुआ का एक अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म की झलक में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एक्शन का मिश्रण नजर आ रहा है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों   read more

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
  • Post by Admin on Aug 15 2026

मुजफ्फरपुर : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।   read more

NDA अभ्यर्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समां, ‘अधिकारी बनकर राष्ट्रसेवा’ का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Aug 15 2026

मुजफ्फरपुर: डेफेंसेजाडे ऑफिसर्स अकादमी, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भगवानपुर सेवा केंद्र की केंद्र प्रमुख बी.के. मीरा मौजूद रही   read more

वृद्धजनों के साथ मनाया आजादी का जश्न, समाजसेवी टीम ने बांटी मिठाई और भोजन
  • Post by Admin on Aug 15 2026

मुजफ्फरपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता की टीम ने सनातनी वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके बीच खुशियां बांटीं। कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों को गिलौरी, बूंदी सहित मिठाइयां खिलाई गईं। इसके साथ ही भोजन के रूप में पूरी सहित   read more

महाराणा प्रताप उच्च विद्यालय में शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Aug 15 2026

मीनापुर: राजकीयकृत महाराणा प्रताप उच्च विद्यालय, गोरिगामा (10+2) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवशंकर सिंह की पौत्रवधू तथा गोरिगामा पंचायत की पूर्व मुखिया अनामिका सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजाद   read more

अशोक धाम में श्रद्धालुओं की सेहत का इंतजाम, 8 एम्बुलेंस को दिखाई गई हरी झंडी
  • Post by Admin on Aug 15 2026

लखीसराय : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय में श्रावणी मेला और अशोक धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार और जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दो बाइक एम्बुलेंस, दो चलंत एम्बुलेंस सेवा (ई-रिक्शा) तथा चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर अशोक धाम के लिए रवाना किया। इन एम्बुलेंस सेवाओं का मुà   read more

वंदे मातरम् और भारत माता की जय से गूंजा भाजपा कार्यालय, उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
  • Post by Admin on Aug 15 2026

लखीसराय : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के माहौल में समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण से पहले कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया, जबकि झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूरा परिसर ठ  read more

आरपीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया मोबाइल चोर, दो ओप्पो फोन बरामद
  • Post by Admin on Aug 15 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर जोन अंतर्गत दानापुर मंडल के किऊल आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए बड़हिया स्टेशन से दो चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को किऊल के आईपीएफ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप नठ  read more

लखीसराय में शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, 10 गिरफ्तार; 182 लीटर से अधिक शराब जब्त
  • Post by Admin on Aug 15 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने 14 अगस्त 2026 को जिले में शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और जांच अभियान चलाया। इस दौरान अशोकधाम एवं किऊल रेलवे स्टेशन से कुल 8 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 51 लीटर बीयर और 11.490 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, वाहन जांच के दौरान 120 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक दोपहिया वठ  read more