पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

  • Post By Admin on Aug 15 2026
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, बैंड प्रदर्शन और परेड के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीतों और विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल भी की गई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को पौधे भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में योगदान देने के साथ प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को समझने तथा देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का माहौल बना रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।