अशोक धाम में श्रद्धालुओं की सेहत का इंतजाम, 8 एम्बुलेंस को दिखाई गई हरी झंडी
- Post By Admin on Aug 15 2026
लखीसराय : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय में श्रावणी मेला और अशोक धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार और जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दो बाइक एम्बुलेंस, दो चलंत एम्बुलेंस सेवा (ई-रिक्शा) तथा चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर अशोक धाम के लिए रवाना किया।
इन एम्बुलेंस सेवाओं का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान अशोक धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और ऐसे स्थानों तक स्वास्थ्यकर्मियों को शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी, जहां सामान्य एम्बुलेंस के पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
प्रशासन की इस पहल से अशोक धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।