ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jul 19 2025
लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को प्रथम मूल्यांकन परीक्षा (PT-1) का परिणाम उत्सवपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप परीक्षा का सफल आयोजन हुआ और अब छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार अंक पत्र वितरित किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ भाग लिया, जठread more
- Post by Admin on Jul 19 2025
काठमांडू/नई दिल्ली : नेपाल सरकार ने साइबर सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम कसने के उद्देश्य से टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर पूरे देश में बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (NTA) ने शुक्रवार को देश के सभी टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को तत्काल प्रभाव से टेलीग्राम की सेवाएं ब्लॉक करने का आदेश जारी किया। साइबर ब्यूरो की चेतावनी के बाद एक read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भारत को वैश्विक मानचित्र पर मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने गुरुवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट का वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया। खास बात यह है कि इस कार्ट में 95 प्रतिशत भारतीय पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कंपनी ने इटली की लग्ज़री ब्रांड टोनिनो लेम्बोर्गिनी एसपीए के साथ मिठread more
- Post by Admin on Jul 19 2025
नई दिल्ली : भारत को 2047 तक वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में अग्रणी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारी उद्योग मंत्रालय ने ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2047 (AMP 2047) की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह योजना 'विकसित भारत 2047' विजन के तहत एक दीर्घकालिक रणनीतिक रोडमैप के रूप में तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य नवाचार, प्रतिस्पर्धात्मकता और टिका read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
नई दिल्ली : संचार मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली के डाकघरों में 21 जुलाई से नेक्स्ट-जेनरेशन एडवांस डिजिटल प्लेटफॉर्म (APT) को लागू किया जाएगा। यह पहल डिजिटल दक्षता की दिशा में डाक विभाग (DOP) की एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। इस परिवर्तन के तहत डाकघर सेवाओं को अधिक स्मार्ट, तेज और ग्राहक-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एक दिन के लिए सेवाएं रहेंगी बंद read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह भी थमता नजर नहीं आया। लगातार तीसरे सप्ताह बाजार लाल निशान में बंद हुए, जहां निफ्टी 25,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 501.51 अंक गिरकर 81,757.73 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 143.05 अंक लुढ़क कर 24,968.40 पर पहुंच गया। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर के कमजोर नतीजों का असर विश्लेà read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
कुल्लू : सावन माह में इस बार बिजली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि देव आदेश के चलते मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन, भंडारा या श्रद्धालुओं के ठहरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आने वाले छह माह तक मंदिर में कोई भी सार्वजनिक धार्मिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और भक्त केवल बाहर से ही भगवान बिजली महादेव के दर्शन कर read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
नई दिल्ली : देशभर में बढ़ते अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने गूगल और मेटा जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने संदिग्ध सट्टेबाजी ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन और प्रचार की प्रमुख जगहें दीं, जिससे इन अवैध ऐप्स की पहुँच और मुनाफा दोनों में इजाफा ठread more
- Post by Admin on Jul 19 2025
मुजफ्फरपुर : श्री राम कॉलोनी, केदारनाथ रोड स्थित श्री बाल हनुमान मंडल के परिसर में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मंडल के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस नए गठन में गोपाल ढंढारिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पवन देवड़ा और दिलीप अग्रवाल को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। मंडल के महामंतॠread more
- Post by Admin on Jul 19 2025
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता पूजा भट्ट अब पर्दे के पीछे की कहानियों को पॉडकास्ट की आवाज़ देंगी। उन्होंने अपने पहले ऑडियो शो 'द पूजा भट्ट शो' के लॉन्च का ऐलान किया है, जो इस साल सितंबर के अंतिम सप्ताह से iHeartPodcast प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। इस पॉडकास्ट को iHeartMedia और Mammoth Media Asia के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। इस शो में पूजा भट्ट हर हफ्ते एक नया एपिसोड लेकर आएं read more