ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,332 चीज़े में से 4,841-4,850 ।
बिहार : एसआईआर समय-सीमा बढ़ाने की याचिका पर 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी याचिकाओं पर शुक्रवार को विचार किया और मामले की सुनवाई 1 सितंबर को करने पर सहमति जताई। याचिकाओं में चुनाव आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां दर्ज करने की तय समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन याचिकाओं को सूचीबद्ध करने ठ  read more

भारतीय नौसेना के युद्धपोत तमाल और सूरत जेद्दा पहुंचे, सऊदी नौसेना संग होगा साझा अभ्यास
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के दो अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस तमाल और आईएनएस सूरत सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग, सामरिक साझेदारी और मित्रवत संबंधों को और सुदृढ़ करना है। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसैनिक दल रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज और बॉर्डर गार्ड्स के साथ खेल मुकाबलों, सांस्कृà   read more

हॉकी एशिया कप : हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने चीन को 4-3 से हराया
  • Post by Admin on Aug 29 2025

राजगीर : हॉकी एशिया कप का आगाज़ भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ किया। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से पराजित किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल दागा। मैच की शुरुआत में चीन ने बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने लगातार तीन गोल दागते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद चीन ने वठ  read more

ज्ञान की परंपरा से तकनीकी क्रांति तक, भारत के युवा करेंगे विश्व का नेतृत्व : ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को आईआईआईटी दिल्ली के टेक फेस्ट ईएसवाई में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की धरोहर नालंदा से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य तक, भारतीय युवा विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने युवाओं से भारत को “विश्वगुरु” बनाने के लिए नए आयाम गढ़ने का आà   read more

RCH 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन, मातृ और शिशु स्वास्थ्य में डिजिटल निगरानी को बढ़ावा
  • Post by Admin on Aug 29 2025

लखीसराय : शुक्रवार को सदर अस्पताल लखीसराय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में RCH 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक आशुतोष सिंह, जिला योजना समन्वयक ठ  read more

मेजर ध्यानचंद जयंती पर +2 उच्च विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2025

लखीसराय : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को+2 उच्च विद्यालय खावा राजपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नव नियुक्त प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार और खेल शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवम और कक्षा दशम के छात्रों के बीच रोमांचक बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   read more

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2025

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीएआईटी) रामबाग, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी व्याख्याता और डीएलएड क   read more

जयंती स्पेशल : भगवती चरण वर्मा – साहित्य से सिनेमा तक का अद्भुत सफर
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : हिंदी साहित्य के दिग्गज रचनाकार भगवती चरण वर्मा को हम उपन्यासों, कहानियों और कविताओं के लिए जानते हैं, लेकिन उनका जीवन सिर्फ साहित्य तक सीमित नहीं रहा। जीवन में ऐसे कई मोड़ आए, जब वो साहित्य, समाज और सिनेमा की गलियों से गुजरते नजर आए। इन्हीं में से एक बदलाव उनके जीवन में सपनों की नगरी मुंबई लेकर आई। भगवती चरण वर्मा एक जमाने के चर्चित कवि हुआ करते थे। उसक   read more

मध्य प्रदेश का गौरव : जावरा चौपाटी के राजा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली जगह
  • Post by Admin on Aug 29 2025

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में ‘ज्वाला श्री गणेश उत्सव समिति’ ने अपने 15वें गणेशोत्सव के दौरान इतिहास रच दिया। समिति द्वारा तैयार की गई विशाल 22 फीट ऊंची मिट्टी की गणेश प्रतिमा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस प्रतिमा को 'चौपाटी के राजा' के नाम से जाना जाता है। यह उपलब्धि न केवल जावरा और रतलाम के लिए गर्व का विषय à   read more

ललिता सप्तमी 2025 : पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त – जानें कैसे करें व्रत
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ललिता सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन राधा रानी की प्रिय सखी ललिता देवी के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस साल सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्रमा 7 बजकर 53 मिनट तक तुला राशि में रहकर इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, जबकि राहु   read more