मेजर ध्यानचंद जयंती पर +2 उच्च विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन
- Post By Admin on Aug 29 2025
लखीसराय : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को+2 उच्च विद्यालय खावा राजपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नव नियुक्त प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार और खेल शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर कक्षा नवम और कक्षा दशम के छात्रों के बीच रोमांचक बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नवम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, कक्षा नवम की छात्रा और कक्षा दशम की छात्रा के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें कक्षा दस की छात्रा विजेता रही।
विद्यालय के विद्वान शिक्षक ने सभी मैचों का लाइव आनंद लिया और छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर संतोष कुमार, अभय कुमार, अरविंद कुमार, कविता कुमारी, शोभा मैडम, सोनी और नाईट गार्ड विष्णु देव जी भी उपस्थित रहे।