ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,814 चीज़े में से 4,271-4,280 ।
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, बाण गंगा में शुरू हुई अत्याधुनिक सुविधाएं
  • Post by Admin on Mar 26 2025

कटरा : मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में अत्याधुनिक कतार परिसर का शुभारंभ कर दिया है। यह नया परिसर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। करीब 10,000 वर्ग फीट में बने इस भव्य कतार परिसर पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। य   read more

मुजफ्फरपुर: पताही हवाई अड्डा निर्माण के लिए 475 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
  • Post by Admin on Mar 26 2025

मुजफ्फरपुर : जिलेवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डा परियोजना को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अधर में लटकी इस परियोजना में अब तेजी आ गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने पताही हवाई अड्डा के लिए 475 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने रनवे और पहुंच पथ निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ज   read more

मुनिता कुमारी ने विज्ञान संकाय में 445 अंक हासिल कर पकड़ीदयाल अनुमंडल में लहराया परचम
  • Post by Admin on Mar 26 2025

मोतिहारी : पकड़ीदयाल सिनेमा हॉल रोड स्थित न्यूक्लियस केमिस्ट्री की छात्रा मुनिता कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मुनिता ने विज्ञान संकाय में कुल 500 अंकों में से 445 अंक प्राप्त कर पकड़ीदयाल अनुमंडल में टॉप किया है। खास बात यह रही कि केमिस्ट्री में मुनिता ने 96 अंक अर्जित किए, जिससे न्यूक्लियस केमिस्ट्री के संचालक सुनील   read more

बीएचयू में कवि डॉ. संजय पंकज को मिला जयशंकर प्रसाद सम्मान, साहित्य जगत में हर्ष की लहर
  • Post by Admin on Mar 26 2025

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हिंदी विभाग और विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आधुनिक कविता में राष्ट्रीय चेतना विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में चर्चित साहित्यकार और गीतकार डॉ. संजय पंकज को 'जयशंकर प्रसाद सम्मान' से सम्मानित किया गया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल सभागार में हुए इस भव्य आयोजन में डॉ. पंकज को प्रशस्ति   read more

लू और भीषण गर्मी से बचाव को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, दिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय: बढ़ती गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए बुधवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगामी गर्मी एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि इस बार लू और भीषण गर्मी को   read more

बोचहां में बिहार दिवस को लेकर छात्रों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 26 2025

मुजफ्फरपुर : बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) बोचहां में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सैफुर रहमान ने की। इस अवसर पर जिले में चयनित बोचहां प्रखंड के तीन प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों को शाल, माला और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में   read more

मड़वन की विद्युत समस्या को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Mar 26 2025

मुजफ्फरपुर : कांटी और मड़वन प्रखंड में लगातार बढ़ रही बिजली की समस्याओं को लेकर बुधवार को उपभोक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख विद्युत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया कि कांटी और   read more

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने एसपी ऑफिस में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विष्णुदेव मंडल के पुत्र निवास कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, निवास कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और सोमवार को ही अपन   read more

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को वित्तीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध नियंत्रण केंद्र से मिली सूचना के आधार पर जिले में सक्रिय साइबर ठगों की जांच शुरू की गई। इस दौरान मोबाईल नंबर 8584092817 के जरिए लोगों को फोन कर   read more

लखीसराय में हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए लखीसराय जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को जिला समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीएम सुधांशु शेखर ने बताया कि हीट वेव के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारी की जा रही है। एडीएम ने कहा कि नगर परिषद और सभी पंचायतों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। कही   read more