ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,700 चीज़े में से 351-360 ।
बकरीद को लेकर लखीसराय प्रशासन सतर्क, 74 संवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी
  • Post by Admin on May 26 2026

लखीसराय : आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त मुंगेर प्रमंडल ने की। बैठक में लखीसराय से जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने भाग लिया और जिले में पर्व को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत   read more

अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ाए जब्त ट्रैक्टर
  • Post by Admin on May 26 2026

लखीसराय : जिले के जवास गांव में बीते सोमवार को अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब जब्त किए गए ट्रैक्टरों को ले जाने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने रास्ता रोक दिया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही अज्ञात लोग ट्रैक्टरों को छुड़ाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार खनन विभाग की टीम ने बड़हिया थाना   read more

अग्निकांड से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
  • Post by Admin on May 26 2026

लखीसराय : अग्निशमन सेवा लखीसराय द्वारा सोमवार को जिले में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देशन एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में जिले के 18 विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और जीविका दीदियों के साथ बै   read more

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, आवास से लेकर पेयजल तक की समस्याएं उठीं
  • Post by Admin on May 26 2026

लखीसराय : चानन प्रखंड अंतर्गत जानकीडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर परिसर में सोमवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन प्रशासन को सौंपे।   read more

अस्पतालों और थानों में बढ़ेगी निगरानी, डीएम ने की सीसीटीवी व्यवस्था की समीक्षा
  • Post by Admin on May 26 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लगे कैमरों की कार्य स्थिति की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष प्   read more

बिहार के पर्यटन मंत्री से मिले रानू शंकर, गांधी स्वराज आश्रम के सौंदर्यकरण पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on May 26 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर गांधी स्वराज आश्रम, कमलपुरा पारू के अध्यक्ष रानू शंकर ने बिहार सरकार के नव नियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पारू क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के विकास, उन्नयन एवं पर्यटन मानचित्र पर उन्हें स्थापित करने की मांग रखी। मुलाकात के दौरा   read more

फैशन फैक्ट्री की मेगा ब्लैक वीकेंड सेल शुरू, एक खरीदने पर दो कपड़े मुफ्त
  • Post by Admin on May 26 2026

मुंबई : देशभर में फैशन प्रेमियों के लिए बड़ी खरीदारी का मौका आने वाला है। फैशन फैक्ट्री ने 27 मई से 31 मई तक अपने सभी स्टोर्स पर ‘ब्लैक वीकेंड सेल’ आयोजित करने की घोषणा की है। इस विशेष बिक्री अभियान में ग्राहकों को “एक खरीदें और दो मुफ्त पाएं” का आकर्षक प्रस्ताव दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह ऑफर ऑफिस वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, डेनिम, शर्ट, ट्राउजर, टी-शर्ट और महि   read more

एमएसएमई पर सस्ते आयात की मार, रिपोर्ट में एंटी-डंपिंग नीति मजबूत करने की सिफारिश
  • Post by Admin on May 26 2026

नई दिल्ली : बढ़ते सस्ते आयात और घरेलू उद्योगों पर उसके असर को लेकर जारी एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एंटी-डंपिंग ड्यूटी लागू होने से भारत हर वर्ष करीब 28,540 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बचा सकता है। साथ ही घरेलू उद्योगों में लगभग 70,000 करोड़ रुपए तक नए निवेश को भी बढ़ावा मिल सकता है। यह रिपोर्ट सेंटर फॉर डोमेस्टिक इकॉनमी पॉलिसी रिसर्च और सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ स्टडीज द्वार   read more

डीपफेक और फर्जी बयान से दुष्प्रचार की कोशिश, पीआईबी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
  • Post by Admin on May 26 2026

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने की एक और कोशिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान से जुड़े एक प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया हैंडल द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर झूठा बयान वायरल किया गया, जिसे सरकार की फैक्ट चेक इकाई ने पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्   read more

इबोला खतरे के बीच सरकार सतर्क, एयरपोर्ट पर फिर लागू हुए कोविड जैसे नियम
  • Post by Admin on May 26 2026

नई दिल्ली : इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर के हवाई अड्डों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। नागर विमानन महानिदेशालय ने इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यात्रियों को भारत पहुंचने से पहले अनिवार्य रूप से ‘स्व-घोषणा प्रपत्र’ भरना होगा तथा हवाई अड्डों पर उनकी   read more