ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,173 चीज़े में से 1,211-1,220 ।
लखीसराय में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, 21 से 23 जुलाई तक मिलेगी सुविधा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से लखीसराय जिले में दूसरी बार तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष शिविर 21 से 23 जुलाई 2026 तक समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा, जहां जिले के नागरिकों को पासपोर्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।कैंप का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अà   read more

'वर्तिका' में सहेजा गया आरडीएस कॉलेज का स्वर्णिम इतिहास, 19 जुलाई को होगा विमोचन
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह (आरडीएस) कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'वर्तिका' के प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 19 जुलाई को पत्रिका का औपचारिक विमोचन किया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने संपादकीय टीम के साथ बैठक कर पत्रिका की साज-सज्जा, सामग्री चयन और छपाई से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए अंतिम रूप दि   read more

दिनकर की अमर कृति 'रश्मिरथी' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, एलएस कॉलेज में जुटे देशभर के साहित्यकार
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी कृति 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'रश्मिरथी : आधुनिक संदर्भ में' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लेकर दिनकर की à   read more

मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन फटने से हड़कंप, गैस रिसाव से पांच छात्राएं बेहोश
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में शुक्रवार को बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान जेसीबी से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन आसपास के स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। गैस रिसा   read more

'उस दुनिया तक' के लोकार्पण समारोह में साहित्य, संवेदना और मानवीय मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर: स्थानीय कलमबाग चौक स्थित एक होटल के सभागार में साहित्यकार डॉ. तृप्ति सिंह के काव्य संग्रह 'उस दुनिया तक' का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. भगवानलाल सहनी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि कविता मनुष्य के जीवन राग, संवेदना और सामाजिक चेतना को समृद्ध करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. तृà   read more

जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ ही उन्होंने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कुल 26,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने जींद से हरियाणा के लिए 14,700 करोड़ रुपए, चंडीगढ़ के लिए 6,600 करोड़ रुपए और पंजाब कॠ  read more

'उगते सूरज' थीम से सजे जिले के 17 मॉडल स्कूल, नीट-जेईई की भी होगी तैयारी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में जिले के 17 मॉडल स्कूलों का कायाकल्प पूरा कर लिया गया है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत सभी मॉडल स्कूलों को एक समान पहचान देने के लिए भवनों को 'उगते सूरज' थीम के अनुरूप केसरिया रंग और कथई बॉर्डर से रंगा गया है। साथ ही सभी विà   read more

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की चिंता, बूढ़ी गंडक का जलस्तर चढ़ा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर दिखाई देने लगा है। मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अखाड़ा घाट समेत कई घाटों पर पानी का स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं   read more

मुर्शिदाबाद : ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, दो बच्चों समेत तीन की मौत
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र म   read more

बिहार के लालों का कमाल: NEET UG 2026 में चार छात्रों ने बनाई देश के टॉप-138 में जगह
  • Post by Admin on Jul 17 2026

पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के अंतिम परिणाम में बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देशभर में 690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 मेधावी छात्रों की सूची में बिहार के चार छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दो छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। जारी परिणाम क   read more