जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

  • Post By Admin on Jul 17 2026
जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ ही उन्होंने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कुल 26,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री ने जींद से हरियाणा के लिए 14,700 करोड़ रुपए, चंडीगढ़ के लिए 6,600 करोड़ रुपए और पंजाब के लिए 5,470 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

जींद स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे चंडीगढ़ पहुंचे, जहां दोपहर में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब में रेल एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास कार्यों को नई गति देने का संदेश दिया।

✍️ सोनाली