बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,174 चीज़े में से 7,101-7,110 ।
सिविल सर्जन की फटकार के बाद अस्पताल की व्यवस्था में दिखा सुधार
  • Post by Admin on Apr 01 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में नए सिविल सर्जन के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की झलक सामने आई है। एक पैर से लाचार व्यक्ति को व्हीलचेयर के माध्यम से इलाज को ले जाती नर्स का दृश्य इसका प्रमुख उदाहरण है। सिविल सर्जन की फटकार के बाद से सदर अस्पताल में सुधार का एहसास हो रहा है। पिछले दिनों ही सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कई जगहों पर कमियां पाई थीं। इसके   read more

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर लगा चेंजर बोर्ड : खतरे की घंटी
  • Post by Admin on Apr 01 2024

मुजफ्फरपुर : जिला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 के समीप लगा चेंजर बोर्ड खतरे की घंटी बजा रहा है । विभाग की इस लापरवाही से चेंजर बोर्ड कभी भी जानलेवा हो सकता है। महीनों से खुले चेंजर बोर्ड को सही करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है । आपको बताते चले कि इस रेलवे जंक्शन को लेकर देश के प्रधानमंत्री अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तारीफ पोस्ट कर चुके हैं, जिसमें इसे देश स्तरीय रेलवे   read more

रेलवे जंक्शन पर टंगा पंखा गर्मी की तपिश के बाबजूद पड़ा है बंद
  • Post by Admin on Apr 01 2024

मुजफ्फरपुर: गर्मी के बढ़ती तपिश के बीच, जिले के रेलवे जंक्शन स्थित टिकट काउंटर पर लगा पंखा अब तक चालू नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, टिकट कटाने आए यात्रियों को अब असुविधा हो रही है। यह समस्या न केवल शहर के यात्रियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि आस-पास के गाँवों से आने वाले यात्रियों को भी असहाय बना रही है। गर्मी के दिनों में बिना पंखे के लाइन में लगना यात्रियों के लिए अत्यं   read more

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत
  • Post by Admin on Apr 01 2024

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में जन संपर्क कार्यालय और आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त प्रयास से लखीसराय जिले के सात प्रखंडों के पंचायतों में भूकंप, बाढ़, और अन्य आपदाओं के बचाव से संबंधित जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को पटना के टीम जन जागृति कला मंच ने पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत और सहरसा के एडवरटाइज एंड सेल्स न   read more

बिना निबंधन एवं हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के वाहन परिचालन पर प्रशासन सख्त
  • Post by Admin on Mar 31 2024

लखीसराय : बिहार राज्य में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के तहत लागू आचार संहिता के मद्देनजर एवं कानून व्यवस्था के बेहतर पालन के लिए परिवहन विभाग, बिहार सरकार के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने राज्यों में परिचालित बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर शक्ति बरतने का निर्देश दिया है। इस बाबत परिवहन विभाग ने सभी जिलों के परिवहन पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है कि राज्य में परिचालित कोई भी वाहन   read more

3 से 10 अप्रैल तक शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि निर्धारित
  • Post by Admin on Mar 31 2024

लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर लखीसराय जिला के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारीयों को शस्त्र आयुध अधिनियम-2016 के नियम 30 तथा शस्त्र अधिनियम-1962 के नियम 63 एवं 49ए के तहत संबंधित थाना में भौतिक रूप से धारित शस्त्र एवं कारतूसों के सत्यापन हेतु दिनांक 06.11.2023 से 11.11.2023 तथा दिनांक 24.02.2024 से 29.02.2024 तक तिथि निर्धारित की गई थी। परंतु कतिपय शस्त्र अनुज्ञप्तिधारीयों के द्वारा अभी   read more

56वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में लखीसराय के तीन खिलाड़ी चयनित
  • Post by Admin on Mar 31 2024

लखीसराय : इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खो-खो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के नेतृत्व में आयोजित 27 मार्च से 1 अप्रैल तक 56वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की पुरुष एवं महिला खो-खो टीम भाग ले रही है। यह जानकारी लखीसराय जिला सचिव अमित कुमार को खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।   read more

रोटरी क्लब का वार्षिक अधिवेशन सह डिस्ट्रिक गवर्नर भीजिट कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Mar 31 2024

लखीसराय : रोटरी क्लब, लखीसराय का 'वार्षिक अधिवेशन सह डिस्ट्रिक गवर्नर भीजिट' कार्यक्रम का आयोजन पुरानी बाजार स्थित संगम बैंक्वेट हॉल  में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी बिहार-झारखंड के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एस.पी. बांगड़िया, फर्स्ट लेडी रंजना बांगड़िया, रोटरी लखीसराय के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह, सत्राध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, स   read more

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Mar 30 2024

लखीसराय : शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बारी-बारी से मंडल कारा के अस्पताल, निर्माणाधीन आइसोलेशन वार्ड, रसोईघर व पेयजल की स्थि   read more

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित
  • Post by Admin on Mar 30 2024

लखीसराय : शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सदर अस्पताल लखीसराय के प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। उक्त शिविर में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए प्रचार किया गया। मौके पर जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने भी रक्तदान किया। साथ ही 'रक्तदाता बने दर्शक नहीं' के नारे के साथ 'जीवन बचाने के लिए डाक्ट   read more