बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,125 चीज़े में से 6,721-6,730 ।
डीजे बुक करने के नाम पर बुलाकर युवक का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on May 25 2024

लखीसराय : जिले में अपराधियों का बढ़ता मनोबल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जिससे पुलिसिया व्यवस्था की कलई भी खुलती नजर आ रही है। जिले में एक के बाद एक बड़ी घटना घटित होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। ताजा घटना अपहरण का है जो शुक्रवार की देर रात लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर छड़ फैक्ट्री के समीप हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात लाल रंग की गाड़ी से अज्ञात अपर   read more

नव निर्वाचित छात्र संगठन का अलंकरण समारोह आयोजित
  • Post by Admin on May 25 2024

लखीसराय : शनिवार को जिला स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में नव निर्वाचित छात्र संगठन 2024 का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हेड बॉय पद पर वर्ग अष्टम के पीयूष कुमार ने जीत हासिल की। हेड गर्ल पद पर वर्ग सप्तम की हरी प्रिया ने जीत का झंडा लहराया। वहीं, असिस्टेंट हेड बॉय और असिस्टेंट हेड गर्ल पद पर क्रमशः साहिल राज और सृजल साह विजयी हुई। विद्यालय के चेयरमैन संजीव स्नेही ने   read more

स्काउट गाइड ने गर्ल्स हाई स्कूल में बनाया बिना बर्तन के भोजन
  • Post by Admin on May 25 2024

सूर्यगढ़ा : नगर स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला लखीसराय के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार शिविर प्रधान गाइड कैप्टन अमृता सिंह के द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार क   read more

न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में कराटे की नई तकनीक पर सेमिनार
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : खबरा स्थित न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा दो दिवसीय कराटे सेमिनार का शुभारंभ किया गया। सेमिनार का उद्घाटन कराटे की प्रशिक्षिका उपासना आनंद एवं विद्यालय के निदेशक अमित कुमार ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्राचार्या अंजनी कुमारी ने कहा कि कराटे बालिकाओं के लिए वरदान है। विद्यालय के निदेश   read more

आरडीएस कॉलेज में इतिहास व भूगोल विभाग के अध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण, अधिसूचना जारी
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को आरडीएस कॉलेज में इतिहास व भूगोल विभाग के अध्यक्षों का स्थानांतरण हुआ। इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. एम.एन. रिजवी एवं भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. आयशा जमाल बनाए गए। प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कहकशां एवं भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार का स्थानांतरण विश्वविद्य   read more

चुनाव कर्मियों को भा रहा है दीदी की रसोई का जायका, अधिकारियों ने भी चखा स्वाद
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई का एक स्टॉल चुनाव कर्मियों के लिए एलएस कॉलेज और एमआईटी कॉलेज में लगाया गया है। जहां पर चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों और पुलिस वालों ने दीदी की रसोई में बने खाने का स्वाद चखा। जिला प्रशासन की ओर से जीविका दीदियों के लिए स्टॉल की व्यवस्था की गई जहां पर खाने-पीने की चीजों के साथ ही ठंडे पानी का भी स्टॉल लगाया गया है। एमआईटी   read more

बीचों बीच धंसा सदर अस्पताल रोड, घटिया निर्माण का नतीजा
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : शहर को स्मार्ट बनाने को लेकर विगत कई वर्षों से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। इसके बावजूद आज तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो सका है। बेतरतीब तरीके से हो रहे निर्माण का खामियाजा आय दिन शहर की जनता भुगतती है। ताजा मामला शहर के सदर अस्पताल रोड का है जहां एक महीने पूर्व ही सड़क के बीचों बीच सीवरेज का काम किया गया था। परंतु घटिया निर्मा   read more

सदर अस्पताल परिसर में जमा पानी डेंगू को दे रहा निमंत्रण
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए मुख्य धारा में जागरूकता फैलाई जाती है। सिविल सर्जनों द्वारा यह बताया जाता है कि डेंगू से बचाव के लिए उन्हें जल संचार के जगहों को साफ रखने की महत्वपूर्णता को समझना चाहिए। इसके साथ ही, सड़कों के किनारे या कहीं भी जल जमने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, क्योंकि इससे डेंगू का प्रसार हो सकता है। वहीं, इसके विपरीत सदर अस्पता   read more

बढ़ती गर्मी में ठप पड़ा सदर अस्पताल में लगा वाटर कूलर, मरीज हो रहे परेशान
  • Post by Admin on May 24 2024

मुजफ्फरपुर : इस बढ़ते सूरज की तपिश में सदर अस्पताल के वाटर कूलरों ने भी दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में मरीजों के पीने के लिए स्वच्छ और ठंडे पेय जल की व्यवस्था के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाए गए थे। मगर इस चुभती जलती गर्मी में ये वाटर कूलर बंद पड़े हैं। जिसकी वजह से इस गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को पानी की कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की मांग मे   read more

संग्रहालय भवन में सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
  • Post by Admin on May 24 2024

लखीसराय : शुक्रवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत लखीसराय संग्रहालय के सभागार में सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिले के कुल 17 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, मार्गदर्शक, शिक्षकगण तथा अभिभावकों सहित कुल 285 लोगों ने शिरकत किया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संग्राहलयाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को   read more