मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने चर्चित शूटर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद को मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिका नगर से पकड़ा गया, जहाँ वह छिपा हुआ था।
पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस ने गोविंद की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था। स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने द्वारिका नगर में छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया। गोविंद के खिलाफ कई गंभीर मामलों में वारंट जारी थे, और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आपको बता दे की, गोविंद पर कई आपराधिक मामलों का आरोप है, जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, गोविंद की गिरफ्तारी से अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश गया है। अब पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी सक्रियता बढ़ाएगी।




















