मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के द्वारा औराई प्रखंड के अवधेश रेड क्रॉस चिकित्सालय, शाही मीनापुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन एवं सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। राहत सामग्री में तिरपाल, हाइजीन किट, बर्तन, चूड़ा और गुड़ शामिल किए गए थे।

इस वितरण कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण सामग्री का वितरण आंशिक रूप से किया गया और शेष सामग्री का वितरण बाद में किया जाएगा। इस अवसर पर रेड क्रॉस के कर्मचारी डॉक्टर गोविंद जी, पुष्कर विद्यार्थी, अनिल कुमार, नवीन कुमार एवं मोहम्मद फिरोज उपस्थित थे।