भाजपा में कई नेताओं का सक्रिय सदस्यता ग्रहण
- Post By Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, मोर्चा प्रभारी रवि रंजन शुक्ला, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गुड़िया महथा को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। जिला मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी धनंजय झा ने इन सभी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर समाज के सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, और जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।