बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,756 चीज़े में से 51-60 ।
हर्षोल्लास के साथ मना विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस, सामाजिक एकता पर दिया जोर
  • Post by Admin on Sep 13 2026

लखीसराय : रामगढ़ प्रखंड की तेतरहट पंचायत के नोनगढ़ गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद लखीसराय जिला मातृशक्ति की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मातृशक्ति संयोजिका गौरम्मा सिन्हा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिं   read more

एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने सड़क पर उतरा स्वास्थ्य विभाग, निकाली बाइक रैली
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : एचआईवी/एड्स के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों और प्रतिभागियों ने लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लो   read more

महाजनमा गांव में प्रशासन की पहल, दो शिक्षकों के साथ अस्थायी स्कूल का संचालन शुरू
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड की भलुई पंचायत स्थित महाजनमा गांव में बारिश के कारण स्कूल तक जाने का रास्ता बाधित होने से पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए प्रशासन ने तत्काल अस्थायी स्कूल शुरू कराया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से गांव में दो शिक्षकों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी गई। स्कूल शुरू होने से जनजातीय परिवारों में खुशी का माहौल है और लोगों ने जिला प्रश   read more

लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा, छह बच्चे मुक्त और पांच नियोजकों पर कार्रवाई
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : जिले में बाल श्रम उन्मूलन और बाल श्रमिकों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार, 12 सितंबर को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वास, नियोजकों पर कार्रवाई, मुआवजा राशि की वसूली और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।   read more

लखीसराय में नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा, हर माह पांच लोगों को नशामुक्त कराने का लक्ष्य
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : जिला में नशा मुक्ति अभियान और दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार, 12 सितंबर को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता, उपचार और पुनर्वास के साथ दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान क   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, ट्रैफिक चालान के लिए बनाई गईं तीन विशेष पीठ
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार, 12 सितंबर को नालसा एवं बालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्रीमती सीमा भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कुल 11 पीठों का गठन कि   read more

दवा कारोबारियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की पहल, 25 व्यवसायियों के साथ बैठक
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत दवा व्यवसायियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय में जिला दवा विक्रेता संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक औषधि नियंत्रक श्रीमती कुमकुम कुमारी ने की। इसमें जिले के 25 दवा व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक में सभी दवा प्रतिष्ठानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (   read more

लखीसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 8.25 लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 8.250 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना के समीप की गई। यहां मुस   read more

बेटियों की शिक्षा से लेकर महिला सशक्तीकरण तक, लाखोचक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय की ओर से महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से पीएम श्री आर. लाल चानन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखोचक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह की रोकथाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मह   read more

किऊल नदी किनारे कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी, जल संरक्षण के दावों पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : शहर में विद्यापीठ चौक से गढ़ी विशनपुर पुल के बीच किऊल नदी के किनारे कचरा जमा किए जाने से स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। पुरानी बाजार क्षेत्र में कपिलदेव शास्त्री आश्रम के आसपास से लेकर राज सिनेमा हॉल के सामने तक नदी किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी और जलस्रोतों के संरक्षण की जरूरत के बीच इस तरह कचरा जमा होने से पर्या   read more