आर. के. सिन्हा के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संतोष बसंत ने जताया शोक

  • Post By Admin on Oct 30 2026
आर. के. सिन्हा के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संतोष बसंत ने जताया शोक

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस (SIS) के संस्थापक आर. के. सिन्हा के निधन पर मुजफ्फरपुर में शोक की लहर है। उनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने शोक संदेश में संतोष बसंत ने कहा कि आर. के. सिन्हा ने एसआईएस की स्थापना कर एक सराहनीय कार्य किया था। उन्होंने अपने प्रयासों से एक संस्थान को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे बेहद सरल, सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके व्यवहार और कार्यों ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी। संतोष बसंत ने कहा कि आर. के. सिन्हा का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन और उद्योग जगत को एक बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।