बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,471 चीज़े में से 4,571-4,580 ।
कांग्रेसी अभिषेक रंजन को श्रद्धांजलि 
  • Post by Admin on Jul 13 2024

मुजफ्फरपुर: बरूराज प्रखंड के विष्णपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी अभिषेक रंजन के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि अभिषेक रंजन हमेशा संघर्षशील और जुझारू कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता समीर कुमार, महताब आलम सिद्दकी, मुकेश   read more

जमीन मामलें में न्याय नहीं मिलने के कारण आत्मदाह किए व्यक्ति के परिजन से मिलें कांग्रेस नेता
  • Post by Admin on Jul 13 2024

मुजफ्फरपुर: शनिवार को बिंदालाल गुप्ता आत्मदाह केस की जाँच के लिए महताब आलम सिद्दकी के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम कांटी प्रखंड के कस्बा मृतक के घर पहुँची। मृतक की पत्नी किशोरी देवी और पुत्र मुन्ना गुप्ता ने कांग्रेस की टीम को आत्मदाह के सारे कारण बताए। हकीकत का पता लगाने के लिए कांग्रेस की टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। जाँच टीम में कांग्रेस नेता कौशल किशोर चौधरी,   read more

एल. एस. कॉलेज सभागार में इंडक्शन मीट का आयोजन
  • Post by Admin on Jul 13 2024

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह कॉलेज में इतिहास विभाग और उर्दू विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कॉलेज सभागार में एक इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करना और उन्हें प्रस्तावित पाठ्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें इ   read more

लोकतंत्र में नागरिक को न्याय के लिए संघर्ष करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुनील सरला
  • Post by Admin on Jul 13 2024

मुजफ्फरपुर: चार सूत्री मांग को लेकर चौथे दिन भी अनशनकारी राजकुमार सहनी डटे रहे। दिनांक 13.7.2024, शनिवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर चौथे दिन चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सहनी, जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए अनशन पर अड़े रहे। जांच करने आए डॉक्टर ने उन्हें कम से कम पानी पीने की सलाह दी और अन्यथा हाल   read more

बच्चों के आत्म मनोबल को बढ़ाने को लेकर किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Jul 13 2024

कल्याणपुर : राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में आज 'सुरक्षित शनिवार' के अवसर पर रचनात्मक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, सुरक्षित शनिवार के महत्व और निर्धारित विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद बेहतर प्रोजेक्ट कार्य और शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर, वर्ग नवम के मुन्ना कुमार को उ   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • Post by Admin on Jul 13 2024

लखीसराय : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज एवं जिलाधिकारी लखीसराय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आपसी समझौता के आधार पर जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए वादियों के वाद का निपटारा किया गया। दूसरी ओर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली, बिहार राज्य विधिक सेवा प्रा   read more

दो दिन में बिन बिजली परेशान हुए उपभोक्ता, किया सड़क जाम
  • Post by Admin on Jul 13 2024

लखीसराय : ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के शिकायतों के बाद जिला मुख्यालय में भी यह शिकायत विकराल रूप लेकर खड़ी हो गई है। खेतों तक बिजली पहुंचाने का दम्भ भरने वाली इस नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के शहर में तो राजद एमएलसी अजय सिंह के घर में ही बिजली को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पिछले 72 घंटा से बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद नियमित प्रक्रिया   read more

अवैध शराब के दो धंधेबाज पकड़ाए
  • Post by Admin on Jul 13 2024

लखीसराय : हर दिन पकड़ा रहे धंधेबाज एवं शराब की खेप यह साबित करती है कि जिले में एक भी दिन के लिए शराबबंदी पूर्णरूपेण सफल नहीं हो सकी है। रेल हो या सड़क हर ओर से अवैध हुई शराब की खेप जिले में दाखिल हो रही है और सरेआम होम डिलीवरी हो रही है। हालांकि उत्पाद टीम की सक्रियता से हर दिन धंधेबाज एवं पियक्कड़ पकड़ कर न्यायालय भी भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भी दो धंधेबाज अवैध शराब   read more

वाहन चेकिंग के दौरान वसूले गए 45 हजार 500 रुपए
  • Post by Admin on Jul 13 2024

लखीसराय : राज्य स्तर से मिले निर्देश के अनुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार जगह-जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय बस स्टैंड और जेल मोड़ के बीच चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 45 हजार 5 सौ रुपए की जुर्माना वसूली की गई। जिला परिवहन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बस का परमिट, फिटनेस, स्पीड लिमिट, डिवाइस   read more

स्कूल बस, कार एवं ई-रिक्शा में टक्कर, दर्जनों घायल
  • Post by Admin on Jul 13 2024

बड़हिया : शनिवार के दोपहर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर एन.एच. 80 स्थित बाबा ढाबा के समीप एक निजी स्कूल बस, कार एवं ई-रिक्शा में टक्कर हो गई।जिसमे कार सवार सहित स्कूली बस के उपचालक, शिक्षक एवं छात्र सहित ई रिक्शा पर सवार दो युवक व एक महिला सहित दर्जनों घायल हो गए। घटना में सभी घायलों को बड़हिया निजी व लखीसराय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बड़हिया नगर   read more