बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,251 चीज़े में से 4,251-4,260 ।
स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ एवं प्राइड ऑफ MLZS सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिले के दामोदरपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ और प्राइड ऑफ माउंट लिटेरा जी स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन ने बताया कि स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ में वे बच्चे चुने गए, जिन्होंने न्यूनतम 75% अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।  इस सम्मान के अंतर्गत वर   read more

जिले के 248 लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने जिले के 248 चयनित लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि जिले में कुल 1482 लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया जाना है। पर्व दुर्गा सप्तमी के कारण कम जरूरतमंद लोग उपस्थित हो पाए हैं, लेकिन लक्ष्यों के अनुरूप शेष लाभुकों को धनतेरस के पूर्व का   read more

टीबी मरीजों की पोषण राशि हुई दोगुनी, अब हर माह मिलेंगे 1000 रुपए
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : टीबी मरीजों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण राशि को दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, वहीं अब यह राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अप्रैल 2018 से नेशनल टीबी एलि   read more

बिहार पंचायती राज विभाग में 15,000 पदों पर भर्ती, विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्ति प्रक्रिया होगी 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की  तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पंचायती राज विभाग में 15,000 पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को पटना स्थित सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि विभाग में इन रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी। यानि कि अगले एक   read more

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर जोरदार जश्न मनाया गया।  कार्यकर्ताओं ने शहर के छोटी दुर्गा स्थान के समीप एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने इसे प्रधानमंत्री   read more

एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, महिलाओं की भी हिस्सेदारी 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : शहर की हृदय स्थली के रूप में चिन्हित नया बाजार का केआरके उच्च विद्यालय के  मैदान मे बुधवार की सुबह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की देखरेख मे एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया।  खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा इन दिनों अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत शहर के दो प्रसिद्ध खेल मैदान केआरके उच्च विद्यालय का  मैदान ए   read more

जल जमाव की समस्या दूर करने का प्रयास
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : बाढ़ की त्रासदी से उबरते ही जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान को गति देने का कार्य जारी है। इस क्रम में बुधवार को केआरके मैदान में स्वच्छता का प्रतीक पौधारोपण कार्य के निष्पादन के उपरांत शहर के रेलवे पुल के नीचे जल जमाव की समस्या से ग्रसित रहने वाला मुख्य सड़क से समस्या दूर करने को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मियों के अलावा अग्न   read more

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश की पार्टी को महज इतनी सीटें
  • Post by Admin on Oct 09 2024

पटना : जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज की घोषणा के बाद लगातार सियासी दावे कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की ओर से बाकी राजनीतिक पार्टियों का भविष्य बताया जा रहा है। पीके बता रहे हैं कि जेडीयू और बाकी पार्टियों को कितनी सीटें मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकार ऐसा नहीं मानते हैं। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक धीरेंद्र कुमार का कहना है   read more

डीटीओ के नेतृत्व में पौधरोपण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता संबंधित कार्यक्रम 
  • Post by Admin on Oct 08 2024

लखीसराय : खेल एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जिला प्रशासन इन दिनों अभियान छेड़ रखा है। शहर के  केआरके एवं गांधी मैदान को लगातार सुव्यवस्थित एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला  परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर   read more

अवैध विदेशी शराब के साथ दो सगे भाई शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 08 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने सोमवार सुबह से मंगलवार तक गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहो पर छापामारी कर 25.875 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य जगह से नशे की हालत में चार शराबी को भी पकड़ा गया है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कैन्दी से सिंहपुर गांव   read more