बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,252 चीज़े में से 4,141-4,150 ।
मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो दर्जन घर जलकर खाक
  • Post by Admin on Oct 19 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के मुरौल प्रखंड के विद्या झाप पंचायत के वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार रात भीषण आगलगी की घटना हुई, जिसमें करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति खाक हो गई। घटना की शुरुआत वार्ड नंबर 2 के निवासी विपिन राम के घर से हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दर्जनों घर इसकी चपेट में आ गए।जिससे ल   read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की क्षेत्रीय बैठक संपन्न
  • Post by Admin on Oct 19 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार 19 अक्टूबर 2024 को संघ कार्यालय मधुकर निकेतन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार एवं झारखंड इकाइयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दक्षिण बिहार के पर्यावरण संरक्षण संयोजक और "पर्यावरण भारतीय" के संस्थापक श्री राम विलास शांडिल्य ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।   read more

बीज उत्पादक किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Oct 19 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) लखीसराय के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से हुआ। जिसे बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, केवीके वैज्ञानिक डॉ. सुधीर चंद्र चौधरी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रजनीश कुमार तथा कृ   read more

बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन, बताया बेटी अभिशाप नहीं वरदान
  • Post by Admin on Oct 19 2024

लखीसराय : हलसी प्रखंड के कैदी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरवा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।  जिसमे महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना का प्रचार प्रसार कर बेटियों के क्षमता को बढ़ावा देना है।    read more

जिले में आधार कार्ड बनाना अब होगा आसान
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय प्रकोष्ठ मे आधार कार्ड से संबंधित बैठक आहूत की गई। वर्तमान में जिले में कुल 40 स्थाई आधार कार्ड केंद्र संचालित है। आधार कार्ड हेतु ये स्थाई केंद्र जिला मुख्यालय या जिला परिषद कार्यालय, सदर अस्पताल, सरकारी बैंको इत्यादि में संचालित है।  इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 14 मोबाइल संचालित चलंत केंद   read more

अफवाहों से रहें दूर, परिवार नियोजन के ऑपेरशन के दौरान सुरक्षा का रखा जाता है ख्याल 
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : समाज का हर परिवार को खुशहाल जिंदगी जीने के लिए अपने बच्चे की संख्या को सीमित रखना चाहिए। ताकि बच्चों का सही तरीके से परवरिश हो सके। इसीलिए आज के समय में लोगों को  बच्चों के सही शिक्षा-दीक्षा, रहन- सहन और सही मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन की उपलब्धता के लिए छोटा और सुखी परिवार के मंत्र को अपनाने की जरूरत है। लोगों को परिवार नियोजन के प्रति  उत्सुकता जनसंख्या   read more

चानन से दस शराबी गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की शाम से शुक्रवार तक में गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापामारी कर चानन प्रखंड क्षेत्र से सात समेत कुल 10 शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर से घनश्याम मांझी के पुत्र सकिंद्र मांझी, मक्केश्वर चौधरी के पुत्र जालंधर कुम   read more

छापामारी में फरार अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक पुलिस द्वारा एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर बिपिन कुमार राय द्वारा दूरडीह गांव से छापामारी कर स्वर्गीय सरयुग दास के पुत्र नॉन बेलेबल वारंटी संजय दास को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।   read more

भ्रष्टाचार के विरोध में उपसभापति का आमरण अनशन शुरू
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : जिला मुख्यालय पुरानी बाजार नगर परिषद कार्यालय के समक्ष शुक्रवार से नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के उपसभापति शिव शंकर राम द्वारा आमरण अनशन कार्यक्रम शुरू कर दिया गया हैI  दर्जनों महिला पुरुष के साथ सभापति कार्यपालक अभियंता के क्रियाकलाप पर आक्रोश और विरोधपूर्ण नारेबाजी के साथ अनशन जारी हैI  इस संबंध में उपसभापति ने कहा कि ड   read more

लखीसराय में श्रवण बाधित दिव्यांगों के लिए 22 अक्टूबर को लगेगा जॉब कैम्प
  • Post by Admin on Oct 18 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में 22 अक्टूबर को श्रवण बाधित दिव्यांगों के लिए जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिल्पा राय ने बताया कि टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हेल्पर ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती के लिए यह कैम्प आयोजित किया जा रहा है। योग्यता: - आयु: 18-25 वर्ष - शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास जिला कौशल विशेषज्ञ रोहित रवि द्वारा संबंधित संस्थानों को सूचना भ   read more