बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,252 चीज़े में से 4,101-4,110 ।
किउल नदी में पलटी एक दर्जन पशुपालकों से भरी नाव, दो महिला लापता 
  • Post by Admin on Oct 25 2024

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता हैं। जिनमें बुलबुल महतो तथा उदित महतो की पत्नी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आठ से दस लोग नाव पर सवार होकर पशु चारा लाने नदी के पार दियारा जा रहे थे। इस बीच 'दाना' तूफान से उठी तेज हवा के कारण नाव पलट जाने से ये बड़ा हादसा हुआ। जिसकी सू   read more

बदलो बिहार न्याय यात्रा: नीतीश सरकार पर माले का हमला
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा, जो 16 अक्टूबर को भितिहरवा से शुरू हुई थी नौवें दिन कांटी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सिकटा के विधायक वीरेन्द्र गुप्ता और महिला नेता सरोज चौबे कर रहे हैं। विधायक वीरेन्द्र गुप्ता ने नीतीश सरकार पर गरीबों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा के बावजूद, अब तक केवल 40 हजार परिवारो   read more

स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मीटर योजना पर माले का आरोप
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार में चल रही "बदलो बिहार-न्याय यात्रा" के तहत बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर में माले पार्टी के नेतृत्व में कई स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई। नगर सचिव सूरज कुमार सिंह ने इस दौरान नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मीटर की योजनाएं लूट का माध्यम बन गई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से स्मार्ट मीटर के जरिए महंगी बिजली के नाम   read more

तेलकटवा गिरोह के दो सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को तेलकटवा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार और तेल चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर सितुआही के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि दोनों लूट और तेल चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपुर बुजुर्ग, द   read more

पीपरा में मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर धराए, तस्करी की योजना नाकाम
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मोतिहारी : चकिया के एसडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुरुवार को 4.25 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया. इन तस्करों को गिरफ्तार करके पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है. पुलिस टीम ने यह कार्रवाई ग   read more

पैक्स चुनाव 2024 के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण जारी, मुजफ्फरपुर में चार चरणों में होंगे चुनाव
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मास्टर ट्रेनर और पदाधिकारियों ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में दूसरे दिन दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिलों के अधिकारियों को पैक्स निर्वाचन 2024 से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान अधिकारियों को स्वच्छ मतदाता सूची के निर्माण, नामांकन प्रक्रिया, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया और स्ट्रांग रूम की तैयार   read more

मालवाहक पिकअप पलटने से चालक सहित दो घायल, अहियापुर थाना क्षेत्र में हादसा
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनिकेतन स्कूल के समीप एक मालवाहक पिकअप वाहन पलटने से चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीते गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब पिकअप वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में सामान लदा हुआ था और चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद   read more

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पंचायती राज योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत 11 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन और 85 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, जिला पंचायत राज पदाधि   read more

संदिग्ध जहरीली शराब से श्याम कुमार की मौत, दो की आंखों की रोशनी गई
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : प्रदेश के छपरा, सीवान और गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में भी संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। डिहजीवर गांव के 25 वर्षीय श्याम कुमार की मौत को लेकर परिजनों का दावा है कि इसकी वजह जहरीली शराब है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना में दो से तीन लोगों की आंखों की रोशनी जाने की भी खबर   read more

दाना तूफान से मौसम में बदलाव, बागमती नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चक्रवातीय तूफान 'दाना' का असर दिखने लगा है। इस तूफान के चलते जिले का मौसम अचानक बदल गया और औराई प्रखंड के फतेहपुर गांव में बागमती नदी की उपधारा में एक नाव पलट गई। इस नाव पर कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। लापता व्यक्तियों में फतेहपुर गांव के संजीव राय और 11 वर्षीय मुस्   read more