बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,802 चीज़े में से 3,611-3,620 ।
एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम सह 12वीं के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Feb 06 2025

लखीसराय : आज डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ पहले सत्र में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने महात्मा एनडी ग्रोवर की स्मृ   read more

प्रगति यात्रा के दौरान लखीसराय को मिला 450 करोड़ का सौगात
  • Post by Admin on Feb 06 2025

लखीसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत जिले का ऐतिहासिक दौरा किया। जहां उन्होंने जिले को करीब 450 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जो जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐतिहासिक दौरे के दौरान की गई योजनाओं की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दौरे क   read more

हथियारबंद अपराधियों ने नोजलमैन से लूटी बैग, तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
  • Post by Admin on Feb 06 2025

सहरसा : बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और राज्य में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि वे बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में जिले में हथियारबंद अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप पर नोजलमैन से रुपये से भरी बैग लूट ली और फिर फरार हो गए। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा नहीं कस रहा है।   read more

राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के कला संस्कृति प्रकोष्ठ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Feb 06 2025

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से जिले में कला और संस्कृति के विकास को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। गुरुवार को मालीघाट में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले म   read more

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा हरिहरनाथ मंदिर का विकास, कैबिनेट की मंजूरी
  • Post by Admin on Feb 05 2025

पटना : बिहार के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर का विकास अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना के तहत सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर का पुर्नविकास किया जाएगा और इसके लिए विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाली एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। अहम   read more

मुंगेर में सीएम नीतीश ने की सौगातों की बारिश, 440 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • Post by Admin on Feb 05 2025

मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुंगेर पहुंचकर जिले को विकास की सौगात दी। उन्होंने 440 करोड़ रुपए की 162 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मॉडल सदर अस्पताल, खेल मैदान, रिंग रोड और राजा-रानी तालाब जैसी अहम परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव ब्रजेश स   read more

मुजफ्फरपुर में विकास की रफ्तार तेज, सड़क और पुल निर्माण की बड़ी योजनाओं को मिली मंजूरी
  • Post by Admin on Feb 05 2025

मुजफ्फरपुर : शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर में कई अहम सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम से राहत दिलाने की योजना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन योजनाओं पर मुहर लगी।   दरभंगा जाने का सफर होगा आसान, बनेगी नई सड़क शहर में सबसे अहम परियोजन   read more

संदिग्ध हालात में घर में घुसी बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on Feb 05 2025

लखीसराय : जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के जखराज स्थान के निकट मंगलवार को एक नाबालिग बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में घुस जाने का मामला सामने आया। बच्ची को पकड़कर गृहस्वामी आनंद किशोर उर्फ पिंटू यादव ने तत्परता दिखाते हुए 112 डायल पुलिस को सूचना दी और उसे उनके हवाले कर दिया। पिंटू यादव के अनुसार, यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है जब उन्होंने देखा कि   read more

महिला पशुपालक के साथ भैंस खरीदने में हुई ठगी, साइबर पुलिस ने लौटाए 35 हजार रुपये
  • Post by Admin on Feb 05 2025

लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मातासी गांव की निशा शर्मा से भैंस खरीदने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने एनिमल ऐप के माध्यम से भैंस खरीदने की कोशिश की थी। जब एक धोखेबाज ने फोन पर संपर्क कर उसे झांसा दिया और अधिक दाम पर भैंस बेचने का विश्वास दिलाया। साइबर अपराधियों ने निशा शर्मा को अपने जाल में फंसाया और उन्हें 35 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से भेजने   read more

अवैध शराब के कारोबार पर छापेमारी, 2 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद
  • Post by Admin on Feb 05 2025

लखीसराय : गेरूआ पुरसंडा गांव में थाना हलसी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी गेरूआ पुरसंडा गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी स्व. नगीना चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत कुमार अवैध महुआ चुलाई शराब का व्यापार कर रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और वहा   read more