बिहार समाचार
- Post by Admin on Aug 17 2025
लखीसराय : जिले में अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए लखीसराय पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के ललापुर गांव निवासी राकेश तांती को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसे समय रहते विफल कर दिय read more
- Post by Admin on Aug 17 2025
लखीसराय : जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण—2025 के क्रम में बड़ा मामला सामने आया है। कुल 48,824 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से बाहर कर दिए गए हैं। इस गंभीर स्थिति पर रविवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली ठread more
- Post by Admin on Aug 17 2025
लखीसराय : जिले के सदर प्रखंड के खगौल पंचायत अंतर्गत वृंदावन खगौल निवासी उमेश यादव के नाबालिग पुत्र विजय कुमार को किउल रेल पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाकर किउल रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्à read more
- Post by Admin on Aug 17 2025
लखीसराय : लखीसराय नगर के पचना रोड स्थित संसार पोखर सौंदर्यीकरण एवं सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीलम देवी एवं शोभा रानी ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। शुभारंभ के साथ ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर आयोजित जनकल्याण संवाद में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ठread more
- Post by Admin on Aug 17 2025
पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अज्ञात अपराधियों ने 19 वर्षीय छात्र राज कृष्णा को गोली मार दी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे सरिस्ताबाद मोड़ के पास अपराधियों ने छात्र राज कृष्णा को गोली मारी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से à read more
- Post by Admin on Aug 17 2025
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश इस समय "आपातकाल से भी बदतर हालात" का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग एसआईआर (स्टैंडर्डाइज्ड वोटर लिस्ट सिस्टम) के माध्यम से मतदाताओं को वोटिंग के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहे read more
- Post by Admin on Aug 17 2025
पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और जज्बा लोकतंत्र की लड़ाई के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राहुल गांधी ने बिहार में अपनी 16 दिवसीय ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत से पहले मांझी को याद कर संकल्प जताया कि कठिन परिस्थितियों और बाधाओं को पार करते हुए जनता के हà read more
- Post by Admin on Aug 16 2025
शिवहर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में शनिवार को शिवहर पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाढ़ को लेकर किए जाने वाले हवाई निरीक्षण पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से हेलीकॉप्टर से बाढ़ का निरीक्षण कर रहे हैं, जबà read more
- Post by Admin on Aug 15 2025
मुजफ्फरपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) मुजफ्फरपुर जिला इकाई ने आज़ादी का अमृत पर्व अत्यंत उल्लास और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष संजर आलम द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगे को नमन करते हुए देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अठread more
- Post by Admin on Aug 15 2025
मुजफ्फरपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहाँ में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में&nb read more