बिहार समाचार
- Post by Admin on Nov 22 2024
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के पनिहावा-नरकटियागंज सेक्शन में गुरुवार की मध्यरात्रि को दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (संख्या 04068) के एक कोच के चार पहिये हरिनगर स्टेशन पर पटरी से उतर गए। यह घटना 00:04 बजे की है। जब ट्रेन लाइन नंबर-4 में प्रवेश कर रही थी। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं: गौरतलब है कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत् read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
हाजीपुर : खुदीराम बोस पूसा-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 59 सी के स्थान पर आरयूबी/सब-वे (रेलवे अंडर ब्रिज/सब-वे) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस निर्माण कार्य के तहत सड़क डायवर्जन का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें मिट्टी भराई का कार्य प्रगति पर है। सड़क डायवर्जन के बाद होगा आरयूबी/सब-वे का निर्माण: लेवल क्रॉसिंग संख्या 59 सी read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पैक्स चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहला चरण 26 नवंबर को शुरू होगा पैक read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी के राजवाड़ा घाट पर गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ पाया गया। शव की पहचान असम के गुवाहाटी निवासी कृष्ण कमल महंता के रूप में हुई। जो कोयला व्यापारी थे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यवसायिक कारणों से मुजफ् read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
दरभंगा : जिले के सिंहवाड़ा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने की। जबकि जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के प्रबंधक विकास कुमार ने योजना की महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं स read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
समस्तीपुर : 18 नवंबर से 21 नवंबर तक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में सत्र 2024 बैच के नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के नर्सिंग, पैरामेडिकल, आईटी, मैनेजमेंट और फार्मेसी जैसे सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए आयोजित किया गया। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को उनकी शिक्षा और भविष्य की read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
मुजफ्फरपुर : गुरुवार को मालीघाट में मीडिया सलाहकार सुनील सरला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें गंगा मुक्ति आंदोलन के तहत 28-30 नवंबर 2024 को होने वाले “गंगा बेसीन समस्या और समाधान पर राष्ट्रीय विमर्श” कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान यह घोषणा की गई कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श के आयोजन के दौरान, “जन नायिका सरला श्रीवास की जी read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
पटना : राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने राज्य सरकार से राजद शासनकाल और एनडीए शासनकाल में बिहार के शैक्षणिक स्थिति के सम्बन्ध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। गगन ने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु अधिवेशन भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में राजद शासनकाल के बारे में दुष्प्रचार किया गया है कि उस समय न शिक्षकों की कोई ब read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
पटना : स्थानीय प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर में बुधवार शाम 5 बजे पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के उप निदेशक तापस सामंतराय ने तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव "इंद्रधनुष 2024" के आयोजन की जानकारी दी। यह महोत्सव 22 से 24 नवंबर, 2024 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, उ read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
समस्तीपुर : जिले के पूसा स्थित धुबगामा में रियांनया ग्रुप ऑफ कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशंस द्वारा अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक मिलन समारोह सह स्पॉट एडमिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक पंकज कुमार सिंह ने की। जिन्होंने संस्थान के शैक्षिक और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी दी और अभ्यर्थियों को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदा read more