बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,669 चीज़े में से 3,021-3,030 ।
पेट्रोल व डीजल के डब्बों में लगी आग, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Jan 06 2025

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत जनकपुर गांव के आजाद चौक के पास स्थित एक गोदाम में शनिवार की देर शाम पेट्रोल और डीजल के डब्बों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल हो गई कि स्थानीय लोगों को तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित करना पड़ा। आग की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय और उजियारपुर से अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंट   read more

अजीत कुमार ने मड़वन में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर की तीखी आलोचना
  • Post by Admin on Jan 06 2025

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने रविवार को मड़वन प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में किसान-मजदूर-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने गांवों के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से इन य   read more

2047 तक समृद्ध बिहार के निर्माण हेतु संकल्पित हैं विकास वैभव
  • Post by Admin on Jan 06 2025

वैशाली : बिहार के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की बैठक रविवार को वैशाली के सराय स्थित टोल प्लाजा के पास किशलय किशोर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईपीएस अधिकारी और अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक विकास वैभव ने बताया कि अभियान ने 22 मार्च 2021 में अपनी यात्रा शुरू की थी और अब यह बिहार के समृद्ध भविष्य के निर्माण में एक प्र   read more

भारी वाहनों पर नो एंट्री और कोहरे में सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान
  • Post by Admin on Jan 06 2025

लखीसराय : शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और कोहरे के कारण बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने बीते शनिवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना था। शहर और बाजार क्षेत्रों में भारी वाहनों की नो एंट्री का सख्ती से पालन करवाने पर जोर दिया गया। कोहरे के दौरान हाई बीम पर चलने वाले भारी वाहनों पर भ   read more

किशोर कुणाल के जन्मभूमि बरुराज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • Post by Admin on Jan 06 2025

बरुराज : कोटियां-बरुराज में समाज सुधारक और आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए समाज के लिए उनके योगदान पर चर्चा की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी का जीवन और कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस   read more

द उम्मीद पाठशाला ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े
  • Post by Admin on Jan 06 2025

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेटों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ ने एक और नेक काम की शुरुआत की है। संस्था के द्वारा चलाए जा रहे विंटर क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव के तृतीय चरण में मिशन शिक्षा दान के तहत समस्तीपुर शहर के माल गोदाम चौक और आसपास के स्लम बस्तियों में स्थित ‘द उम्मीद पाठशाला’ पर पढ़ने वाले सभी बच   read more

प्रगति यात्रा के दौरान भाकपा-माले ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
  • Post by Admin on Jan 06 2025

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर आगमन पर गरीबों और उर्दू समुदाय के लिए कई मांगों को लेकर भाकपा-माले ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। यह मुलाकात जिले के नरौली में वृहद आश्रय गृह के उद्घाटन के दौरान हुई। जहां भाकपा-माले के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से 22 बिंदुओं पर कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का   read more

कम्बल में लिपटे सो रहे थे प्रशांत किशोर, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 06 2025

पटना : बिहार में बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और समाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। वह पिछले पांच दिनों से बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे और इस मुद्दे पर बीपीएससी के अभ्यर्थियों के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे थे। लेकिन सोमवार सुबह, पटना पुलिस ने उन्ह   read more

34 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 04 2025

लखीसराय : हलसी थाना क्षेत्र के कुसुमतार गांव में अवैध महुआ चुलाई शराब के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गांव में छापेमारी कर कुल 34 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सांति देवी, पति- गोरेलाल केवट, जो कुसुमतार की रहने वाली है, के पास से 20 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरे आरोपी मिश्री केवट, पिता- स्वर्गीय म   read more

शीतलहर से बचाव हेतु प्रशासन की अलाव की व्यवस्था
  • Post by Admin on Jan 04 2025

दरभंगा : बढ़ती शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने व्यापक उपायों की शुरुआत की है। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 81 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही गरीबों के बीच 1016 कंबल और 5053 किग्रा से अधिक लकड़ी का वितरण किया गया है। यह कदम उन वंचित लोगों की मदद करने के लिए उठाया गया है जो ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।   read more