बिहार समाचार
- Post by Admin on Mar 14 2025
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होली के उमंग और उत्साह के बीच शुक्रवार को रंग छुड़ाने के लिए तालाब में नहाने गईं चार युवतियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां मातम में बदली घटना बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत प read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : इस वर्ष बिहार दिवस के मौके पर लखीसराय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 22 से 24 मार्च तक बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ तेज़ी से शुरू कर दी हैं और जिले के कला एवं संस्कृति विभाग ने इस समारोह को और भी रंगीन बनाने के लिए कई घोषणाएँ की हैं। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि इस साल के समारोह में स्थान read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने समारोह में कहा कि होली गंगा-जमुना तहजीब का प्रतीक पर्व है, जो हमें आपसी गिले-शिकवे भूलाकर समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश दे read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय के विद्यापीठ चौक स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार से दो दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार और आगंतुक अभिभावकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन के बाद दिलीप कुमार राय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमा read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय के समीप जमुई रोड स्थित महिसोना में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का निरीक्षण गुरुवार को उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने सर्वर रूम, कैंटीन, प्रतिक्षा हॉल, शुद्ध पेयजल की व्यवस् read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : आज किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशनों पर रेलवे द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यात्रियों को बिना टिकट या पास के यात्रा करने से रोका गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को उचित टिकट या पास के बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी यात्री के पास सही टिकट या पास नहीं होगा, तो उसे स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
पटना : समाजसेवी खुशबू कुमारी ने फुलवारी विधानसभा सहित सभी जिलेवासियों, बिहारवासियों एवं देशवासियों को होली के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने होली के इस खास अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर नशाबाजी और हुड़दंग की बजाय प्रेम से एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और रंग-अबीर से खुशियां बांटनी चाहिए। खुशब read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
भागलपुर : बिहार में होली की धूम के बीच अश्लील गानों पर सख्ती के प्रशासनिक निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए JDU विधायक गोपाल मंडल विवादों में घिर गए हैं। भागलपुर जिले के भगवानपुर से विधायक मंडल पर होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 10 मार्च को नवगछिया में आयोजित एक हो read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किऊल ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक 43 इंच के सोनी कंपनी के एलईडी टीवी को उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। यह टीवी गाड़ी संख्या 63322 डाउन के किऊल स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर 11 मार्च, 2025 को उतारा गया था। बीते 11 मार्च को 17:54 बजे किऊल स्टेशन पर एक जनरल कोच से एलईडी टीवी उतारकर उसे सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना में रखा गया। इसके बाद नवादा जिले के पकरी वारामा थान read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड स्थित के. एस. एस. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. बृजेंद्र कुमार व्रजेश ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांडे ने भी अपने विचार साझा किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांड read more