बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,777 चीज़े में से 2,971-2,980 ।
बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, खुलेंगे दो और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेंटर
  • Post by Admin on Mar 18 2025

पटना : विदेश मंत्रालय ने बिहार में जल्द ही दो नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का फैसला किया है। सोमवार को पटना स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मधुबनी के राजनगर और मुजफ्फरपुर के बखरा के मुख्य पोस्ट ऑफिसों में 22 मार्च को यह केंद्र खुलेंगे। इसमें पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राजनगर POPSK और बखरा POPSK के खुलने के बाद अब बिहार में कुल 37 पासपो   read more

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कांशीराम जयंती, बहुजन समाज के प्रति उनके योगदान को किया नमन
  • Post by Admin on Mar 18 2025

मुजफ्फरपुर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश महासचिव डॉ. विजये   read more

बिहार में महिलाओं के लिए शुरू होगी पिंक बस की सेवा
  • Post by Admin on Mar 17 2025

पटना : बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी डर और चिंता के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पिंक बसों का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और इन बसों में सुरक्षा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान की   read more

भाकपा माले ने बागमती बांध निर्माण स्थल का किया दौरा, सरकार से की निर्माण रोकने की अपील
  • Post by Admin on Mar 17 2025

मुजफ्फरपुर : भाकपा माले के राज्य सचिव कॉ• कुणाल और पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य तथा ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव कॉ• मीना तिवारी ने बागमती बांध निर्माण क्षेत्र का दौरा किया। यह दौरा उस समय हुआ जब पुलिस बल की मदद से लंबे समय से रुका हुआ बांध निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया था। दौरे के दौरान, दोनों नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और वहां के स्थानीय लोगों से मुलाक   read more

बहुजन नेता कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करे सरकार : अनिल
  • Post by Admin on Mar 17 2025

पटना : बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक और दलित-वंचित समाज के मसीहा कहे जाने वाले कांशीराम की जयंती के अवसर पर बुद्धा कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में जयंती सह विचार संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कांश   read more

लॉकअप में युवक के मौत का मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग,पीड़ित परिवार ने दायर की याचिका
  • Post by Admin on Mar 17 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के पानापुर ओ.पी. की पुलिस द्वारा कथित तौर पर लॉक-अप में बंद कर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (बीएचआरसी) में पहुँच गया है। पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा के माध्यम से दोनों आयोगों में याचिका दायर की है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने पाना   read more

नेताओं और पार्टियों को जनता का डर नहीं, वे मुफ्त में वोट लेने के आदी हो गए हैं : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Mar 17 2025

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बैठक में लोकतंत्र और नेताओं की पारदर्शिता पर बातें रखते हुए बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से कहा कि वे अपने नेताओं पर सिर्फ पांच साल तक विश्वास करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नेता को 35 साल तक सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए और न ही जनता को ऐसे नेताओं को बंधुआ मजदूर की तरह वोट देन   read more

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के साथ कांग्रेस ने दिखाने शुरू किए अपने तेवर
  • Post by Admin on Mar 17 2025

पश्चिम चंपारण: बिहार के युवाओं को उनके ही राज्य में रोजगार दिलाने के संकल्प के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की साझा पहल "पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा" अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। आज यात्रा की शुरुआत NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कैंप साइट पर ध्वजारोहण कर की। इसके बाद यात्रा ने पश्चिम चंपारण की ओर कूच किया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदे   read more

उपद्रवियों ने खेत में लगाई आग, लाखों की फसल जलकर राख
  • Post by Admin on Mar 16 2025

लखीसराय : जिले के कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा मौजा स्थित छः बिघीया बहियार में अराजक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पोखरामा निवासी उमा शंकर सिंह के खेत में रखी मसूर और सरसों की 250 बोझा तैयार फसल शनिवार रात आग की भेंट चढ़ गई।   पीड़ित किसान उमा शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मेहनत और लागत से लाखों रुपए की फसल तैयार की थी, लेकिन किसी शरारती तत्व ने   read more

धार्मिक यात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी, आधा दर्जन भक्त घायल
  • Post by Admin on Mar 16 2025

सीवान : बिहार के सीवान जिले में धार्मिक यात्रा के दौरान हनुमान भक्तों पर हमले की घटना सामने आई है। गोपालगंज के श्रद्धालु जब पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने सीवान के नवीगंज गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में एक समुदाय द्वारा उन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस हमले में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के   read more