बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,840 चीज़े में से 2,081-2,090 ।
बिहार में शिक्षकों को बड़ी राहत: सेवा लाभ, वेतन वृद्धि और नई तबादला नीति का ऐलान
  • Post by Admin on Feb 27 2026

पटना : बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत भरा निर्णय लिया है। सरकार ने शिक्षकों की सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कदम उठाते हुए सेवा लाभ प्रदान करने और तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू करने की तैयारी   read more

कटे होंठ व तालु के मरीजों के लिए लखीसराय में निःशुल्क जांच शिविर, वाराणसी में होगा ऑपरेशन
  • Post by Admin on Feb 27 2026

लखीसराय: रोटरी क्लब लखीसराय एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जन्म से कटे होंठ एवं तालु से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लीनिक में आयोजित होगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा। शिविर में वाराणसी के प्रख्यात प्लास्ट   read more

आंगनबाड़ी केंद्र में 40 बच्चों को मिली नई पोशाक, डीएम ने किया वितरण
  • Post by Admin on Feb 27 2026

लखीसराय: जिले में बाल विकास और पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में बच्चों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को नई पोशाकें प्रदान कीं। यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों   read more

15 साल की अक्षरा गुप्ता ने रचा इतिहास, दो सत्रों में चार आयु-वर्ग टूर्नामेंट खेले
  • Post by Admin on Feb 26 2026

रक्सौल: बिहार के रक्सौल की 15 वर्षीय उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट में एक अनोखी मिसाल कायम की है। कम उम्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो घरेलू क्रिकेट ढांचे में विरले ही देखने को मिलता है। अक्षरा गुप्ता ने लगातार दो सत्रों, 2024–25 और 2025–26, में BCCI द्वारा आयोजित चार अलग-अलग आयु-वर्ग टूर्नामेंटों में भागीदारी दर्ज क   read more

लंगट सिंह महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग तेज, छात्रों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • Post by Admin on Feb 26 2026

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह महाविद्यालय में मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का असंतोष एक बार फिर मुखर हो उठा। छात्र-छात्राओं ने वर्षों से लंबित समस्याओं—लैब की समुचित व्यवस्था, समृद्ध लाइब्रेरी, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और अन्य अकादमिक संसाधनों—को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से ज्ञा   read more

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार: यूको बैंक ने एसएचजी को दी 90 करोड़ रुपए की सौगात
  • Post by Admin on Feb 26 2026

मुजफ्फरपुर : यूको बैंक के पटना अंचल के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर में ‘एसएचजी वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना और उन्हें बैंकिंग प्रणाली से सीधे जोड़ना रहा। इस अवसर पर यूको बैंक प्रधान कार्यालय से मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक श्री विजय कुमार एन. कांबले उपस्थ   read more

किऊल नदी में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए किऊल नदी क्षेत्र में व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान लखीसराय–जमुई सीमा से सटे बत्ता रामपुर और मझवे जैसे संवेदनशील इलाकों में संचालित किया गया, जिन्हें अवैध खनन गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पुलिस   read more

अपना महोत्सव के समापन पर कौआ हकनी की गूंज, लोक संस्कृति से सराबोर रही प्रेमचंद रंगशाला
  • Post by Admin on Feb 25 2026

पटना: रंगसृष्टि, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक नाट्य महोत्सव “अपना महोत्सव – 2025-26” का तृतीय दिवस 25 फरवरी 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलेश्वर मिश्रा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कृति आलोक उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतिम दिन प्रेमचंद रंगशाला के वाह्य परिसर में दो   read more

NH-80 पर सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध रूप से खड़े 19 वाहन हटाए गए
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-80 पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कुल 23 वाहनों की पहचान की गई, जिनमें से 19 वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहन   read more

चानन में जीविका का रोजगार सह मार्गदर्शन मेला, 484 अभ्यर्थियों का निबंधन, 213 का चयन
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीविका लखीसराय द्वारा चानन प्रखंड स्थित सरस्वती मंदिर के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कौशल आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक   read more