बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,840 चीज़े में से 2,061-2,070 ।
वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था : सिविल सर्जन की अनुपस्थिति से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों अव्यवस्था के दौर से गुजरती नजर आ रही है। मरीजों के इलाज और अस्पतालों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख पदाधिकारी की नियमित अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका असर सदर अस्पताल से लेकर प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों तक देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य   read more

निःशुल्क स्वास्थ्य पहल : 15 बच्चों का होगा कटे होंठ व तालु का ऑपरेशन
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : शहर के विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को जन्मजात कटे होंठ एवं तालु (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में साइमन हॉस्पिटल, वाराणसी के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉ. जयंत तपादार ने बच्चों की जांच की।   read more

होली के दौरान ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, बीएसएनएल कर्मी को बनाया शिकार
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : होली पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। ताजा मामले में हावड़ा–गया एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक बीएसएनएल कर्मी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का शिकार बना लिया गया। पीड़ित की हालत गंभीर होने पर रेल पुलिस ने उन्हें किऊल रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान भागलपुर   read more

समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, डीएम ने दिया सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : लखीसराय में होली के पावन अवसर पर स्नेहिल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करना था। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदे   read more

संक्रमण रोकथाम पर फोकस: लखीसराय में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप में HIV व टीबी जांच
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : स्वास्थ्य विभाग, बिहार के निर्देशानुसार HIV/AIDS से बचाव एवं नियंत्रण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी 95:95:99 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 24 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक विशेष जागरूकता कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों में HIV/AIDS के प्रति सही जानकारी पहुंचाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा समय पर जांच व उपचार   read more

छापेमारी में अवैध शराब बरामद, चार धंधेबाजों पर कार्यवाई 
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 एवं 28 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर अवैध चुलाई शराब के खिलाफ कार्यवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बरामद करते हुए चार लोगों के विरुद्ध कार्यवाई की गई। सहामालपुर (थाना कजरा) क्षेत्र में की गई छापेमारी में सुबोध झा के पास से 2 लीटर अवैध चुलाई शरा   read more

होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : आगामी होली पर्व 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ज   read more

लखीसराय में 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्वीकृति, कार्यशाला में बनी रणनीति
  • Post by Admin on Feb 28 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर परिषद, लखीसराय के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद के माननीय सभापति, उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय द्वारा संयुक   read more

बिहार में H5N1 अलर्ट: राजधानी में व्यापक कार्यवाही के साथ संक्रमित क्षेत्र किया गया घोषित
  • Post by Admin on Feb 28 2026

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एवियन इंफ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) की जांच में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद एहतियातन कई सख्त कदम उठाए गए हैं। पटना का प्रमुख पर्यटन स्थल संजय गांधी जैविक उ   read more

होली से पहले पर्यावरण संदेश, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Feb 27 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना की पहल पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के विभिन्न विद्यालयों और मोहल्लों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों और युवाओं में वायु प्रदूषण के प्रति चेतना विकसित करना था। अभियान के तहत मध्य विद्यालय पताही बालक, मझौली खेतल, कच्ची पक्की और शेरपुर क्षेत्र में जा   read more