बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,645 चीज़े में से 2,051-2,060 ।
हसनपुर उच्च विद्यालय में 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : हसनपुर के उच्च विद्यालय के मैदान में 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल और प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावन   read more

2 मार्च से खदियाही में शुरू होगा श्री श्री 108 श्री महायज्ञ
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही में श्री श्री 108 श्री महायज्ञ का भव्य आयोजन आगामी 2 मार्च से 11 मार्च तक किया जा रहा है। यह आयोजन यज्ञ अध्यक्ष राजकली महतो की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महंत श्री श्री 108 श्री राम सेवक दास जी महाराज और पंडित पारस ठाकुर के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। यज्ञ की विस्तारित जानकारी देते हुए यज्ञ अध्यक्ष   read more

पुलिस सप्ताह दिवस पर पुलिस और पत्रकार के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट नरहन हाई स्कूल मैदान पर आयोजित हुआ, जिसमें थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम और पत्रकार टीम के बीच मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम और अमन पाराशर ने संयुक्त रूप से फीत   read more

डायलिसिस के दौरान काटा युवक का जीभ, परिजनों ने चंदा मांगकर कराया इलाज
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के निवासी रामनाथ पासवान के 40 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण पासवान उर्फ शत्रुघ्न पासवान के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। निजी नर्सिंग होम में किडनी डायलिसिस के दौरान उसकी जीभ काट दी गई, जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सत्यनारायण की किडनी में समस्या थ   read more

धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जिले के लोहिया आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता और बिहार के विकास में उनके योगदान की सराहना करते   read more

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 01 2025

लखीसराय : जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिला उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल 11 लीटर अवैध महुआ चुलाई देसी शराब बरामद की। उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले आरोपी को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी, स्व. बाबूलाल   read more

चिकित्सकों ने किया ओपीडी बहिष्कार, बैरंग लौटे मरीज
  • Post by Admin on Mar 01 2025

लखीसराय : जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार देर रात इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना के बाद शनिवार को चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप इलाज के लिए आए मरीजों को बिना इलाज के वापस घर लौटना पड़ा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा को चालू रखा गया, जिससे आपातकालीन मरीजों को कोई परेशानी नह   read more

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने सोनू पटेल, सौंपी गई तीन जिलों की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Mar 01 2025

लखीसराय : विश्व हिन्दू परिषद् दक्षिण बिहार प्रांत की तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक में बिहार प्रांत के संगठन मंत्री चितरंजन कुमार द्वारा निर्णय लेते हुए सोनू पटेल को मुंगेर विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया। सोनू पटेल इससे पहले लखीसराय जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे और उनकी कार्यशैली एवं दायित्वों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अब मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिलों मे   read more

3 मार्च से सांख्यिकी आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण शिविर की होगी शुरुआत
  • Post by Admin on Mar 01 2025

लखीसराय : राज्य सरकार के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के आदेश पर, आगामी 3 मार्च से जिले के विभिन्न प्रखंडों में सांख्यिकी आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कृषि वर्ष 2024-25 के रबी मौसम के लिए कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संकलन और विश्लेषण में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। जिला   read more

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर फ्रॉड गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 01 2025

लखीसराय : साइबर थाना पुलिस ने फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं और लखीसराय शहर के पुराने बाजार स्थित धर्मराय चक में किराए के मकान में रहकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक स्पाइरल बाइंडिंग नोटबुक बरामद की, जिसमें ठगी के शिकार हुए ल   read more