होली मिलन समारोह में कला का सम्मान, सुनील कुमार को मिला प्रशस्ति सम्मान
- Post By Admin on Mar 01 2026
मुजफ्फरपुर: मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान में रविवार को होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की संरक्षक कांता देवी ने की। आयोजन में साहित्य, कला और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समागम देखने को मिला।
कांता देवी ने बताया कि एम एस केशरी पब्लिकेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नवोदित कलमकारों ने अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी और बच्चों को प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान बच्चों के बीच केक, बिस्कुट, चिप्स, गुलाल और चॉकलेट वितरित कर उत्सव का आनंद साझा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी तथा एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका एवं युवा समाजसेवी मुस्कान केशरी ने कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को अंगवस्त्र, पत्रिका और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर सुनील कुमार ने इसे कला साधना की प्रेरणा बताया। इस अवसर पर कवि एवं कलमकार के रूप में सुजाता शर्मा, स्वेता मौर्या, तुसार कुमार, सदैव सौरभ उपस्थित रहे। वहीं कलाकारों में संजय कुमार यादव, महावीर साह, कुमकुम भारती, खुशबू कुमारी, महेसर पासवान और अमित स्वर्णकार की उपस्थिति रही। समाजसेवी बबलू पंडित और अधिवक्ता शिशिर कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। होली मिलन समारोह के दौरान पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने मुजफ्फरपुरवासियों से प्रदूषण रहित और पारंपरिक तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशी प्रकृति और समाज के साथ सामंजस्य बनाकर ही सार्थक होती है।
कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को सम्मानित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, चाइल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार, परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबिता ठाकुर तथा लोक गायिका अनिता कुमारी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम ने कला, साहित्य और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर लाकर होली के उत्सव को सार्थक आयाम दिया।