बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,840 चीज़े में से 2,041-2,050 ।
मंगल पांडे, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी समेत अन्य बिहार CM बनने की रेस में लगे, किसपर खेलेगी BJP अपना दांव
  • Post by Admin on Mar 04 2026

पटना: बिहार की राजनीति में होली से पहले बड़ा बदलाव होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना बन सकती है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए किस नेता पर दांव लगाया जाएगा। नीतीश के राज्यसभ   read more

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट, नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा
  • Post by Admin on Mar 04 2026

पटना : राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके पुत्र निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार भारत   read more

खेल और रंगों के संग मना होली मिलन, खिलाड़ियों ने दिया भाईचारे का संदेश
  • Post by Admin on Mar 02 2026

लखीसराय : लखीसराय खो-खो संघ तथा नॉकआउट सेल्फ डिफेंस एकेडमी सूर्यगढ़ा के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से हुई, जिसके बाद रंगों के पर्व होली का पारंपरिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वाता   read more

मद्यनिषेध की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई थाना क्षेत्रों से अवैध शराब बरामद
  • Post by Admin on Mar 02 2026

लखीसराय : मद्यनिषेध थाना लखीसराय द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान अवैध विदेशी एवं चुलाई शराब की बरामदगी के साथ कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 66.250 लीटर अवैध शराब तथा 300 किलोग्राम जावा महुआ घोल जब्त किया है। कार्रवाई के तहत किऊल स्टेशन, थाना किऊल   read more

पंचाम मंदिर परिसर में योग शिविर का समापन, नियमित कक्षाओं के संचालन की घोषणा
  • Post by Admin on Mar 02 2026

लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र स्थित पंचाम मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर का सोमवार को विधिवत समापन किया गया। शिविर का संचालन किसान सेवा समिति लखीसराय के जिला प्रभारी आनंदी प्रसाद मंडल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भारती तथा जिला संगठन मंत्री प्रोफेसर मनोरंजन कुमार की देखरेख में किया गया। समापन अवसर पर सहयोग शिक्षक विनोद कुमार द्वारा अरविंद कुमार भ   read more

नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश, कलाकारों ने किया प्रदूषण रहित होली का आह्वान
  • Post by Admin on Mar 02 2026

मुजफ्फरपुर: होली पर्व से पूर्व शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना के सौजन्य से मालीघाट, भोला चौक, पानी टंकी (जिला स्कूल), बहलखाना रोड और अखाड़ाघाट पुल के समीप विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रदूषण रहित और पारंपरिक होली मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत बिहार कला पुरस्   read more

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की होगी राजनीति में एंट्री, इस हलचल से बिहार में बढ़ा राजनीति का पारा
  • Post by Admin on Mar 02 2026

पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 26 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 मार्च को मतदान होना है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर सत्तारूढ़ एनडीए चार सीटों पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, जबकि पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। राजद सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार   read more

संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, संतों ने दिया एकता का संदेश
  • Post by Admin on Mar 01 2026

लखीसराय : शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान में शनिवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक एवं वरिष्ठ प्रचारक देवेंद्र कुमार ने की। आयोजन “सकल हिंदू समाज” के बैनर तले किया गया, जिसमें संघ से जुड़े विभिन्न अनुषांगिक संगठनों, सनातन धर्म समर्थक संस्थाओं तथा विभ   read more

कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह: 1 से 30 मार्च तक जिले में चलेगा विशेष अभियान
  • Post by Admin on Mar 01 2026

लखीसराय : बड़ी आंत (कोलन) और मलाशय (रेक्टम) से जुड़े कोलोरेक्टल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 से 30 मार्च तक जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आमजनों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत निराला ने बताया कि कोलोरेक्टल कैंसर बड़ी आंत की भीतरी परत की कोशिकाओं के अनियं   read more

शराबबंदी में संशोधन की वकालत: प्रफुल्ल मांझी बोले– कानून सबके लिए समान हो
  • Post by Admin on Mar 01 2026

लखीसराय : सिकंदरा विधायक सह हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने राज्य में प्रस्तावित शराबबंदी कानून में संशोधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के रुख का पुरजोर समर्थन किया है। रविवार को अपने गृह जिला लखीसराय के संतर मुहल्ला स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य समाज में सुधार लाना ह   read more