बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,756 चीज़े में से 11-20 ।
निसंतानता से मिलेगी मुक्ति, श्री राधे हॉस्पिटल में 20 सितंबर को लगेगा विशेष निःशुल्क परामर्श कैंप
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : निसंतान दंपतियों के मातृत्व के सपने को साकार करने और उन्हें सही चिकित्सीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'श्री राधे हॉस्पिटल & फर्टिलिटी सेंटर' की ओर से एक विशेष निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। "आपकी एक मुलाकात, खुशियों से भरी नई शुरुआत" के संकल्प के साथ आयोजित होने वाला यह कैंप आगामी 20 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक संचालित ह   read more

बाल संरक्षण व आशा एसओपी को लेकर डीएलएसए की बैठक, 21 सितंबर को होगा समन्वय सम्मेलन
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के निर्देशानुसार गुरुवार को प्राधिकार के सचिव विद्यानंद सागर के प्रकोष्ठ में कवच परियोजना, सेंटर डायरेक्ट के तकनीकी सहयोग से एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 21 सितंबर को समाहरणालय स्थित 'मंत्रणा कक्ष' में आयोजित होने वाली वृहद अंतर-विभागीय समन्वय बैठक की रूपरेखा   read more

सदर थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी झड़प, दोस्त को बचाने गए युवक को मारी गोली
  • Post by Admin on Sep 18 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर में बीती रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक टकराव में मर्चेंट नेवी के एक कर्मी को निशाना बनाकर गोली मार दी गई। गोली जांघ को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। जख्मी युवक की शिनाख्त इलाके के ट्रांसपोर्ट कारोबारी शैलेंद्र कुमार सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू के तौर पर की गई है। आनन-फानन   read more

जेडीयू ओरिएंटेशन बैठक : अनिवार्य मौजूदगी के बीच नहीं पहुंचे अनंत सिंह, मंत्री जमा खान ने दी सफाई
  • Post by Admin on Sep 18 2026

पटना : पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अहम बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान नीतीश कुमार और मंत्री निशांत कुमार एक ही मंच पर साथ नजर आए, जिसने राजनी   read more

दहशत का ई-मेल: पटना सिविल कोर्ट को बारूद से उड़ाने की खुली धमकी, चप्पे-चप्पे पर बम स्क्वॉड तैनात
  • Post by Admin on Sep 18 2026

पटना : राजधानी के पटना सिविल कोर्ट को बारूद से उड़ाने की चेतावनी भरे ई-मेल ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। खबर फैलते ही सुरक्षा तंत्र फौरन एक्शन में आ गया और आनन-फानन में कोर्ट रूम से लेकर पूरे प्रांगण तक आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठाकर प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। मेन गेट पर तैनात पीरबहोर थाना पुलिस के अनुसार, सुबह ई-मेल के म   read more

​'प्रयत्न' का राष्ट्रीय वेबिनार: हिन्दी को जन-जन की भाषा बनाने का आह्वान
  • Post by Admin on Sep 17 2026

मुजफ्फरपुर : सामाजिक संस्था ‘प्रयत्न’ के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में “हिन्दी का वैशिष्ट्य : राष्ट्रीय अस्मिता एवं वैज्ञानिकता के परिप्रेक्ष्य में” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में देश के विभिन्न हिस्सों से शिक्षाविदों, समाजसेवियों, शोधार्थियों और हिन्दी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेबिना   read more

मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में सेवा एवं संकल्प विकास अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Sep 17 2026

मुजफ्फरपुर : मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में युवा शक्ति क्लब द्वारा 17 सितंबर 2026 को मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में सेवा एवं संकल्प विकास अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी एएनओ बालमुकुंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि लेखा कार्यक्रम एवं पर्यवेक्षक विनय कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो   read more

पोषण की बात अब गांव-गांव, बिहार की जीविका दीदियों ने संभाली जागरूकता की कमान
  • Post by Admin on Sep 17 2026

पटना: बिहार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जीविका दीदियां गांव-गांव जाकर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है और राज्य के 38 जिलों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाया जा रहा है। अभियान में मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और परिवारों में स्वस्थ खा   read more

बिहार में लापता बच्चों का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, करीब 14,500 बच्चों का आंकड़ा सामने
  • Post by Admin on Sep 17 2026

नवजात के गायब होने से उठे बड़े सवाल, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब लापता बच्चों के आंकड़े पर हाईकोर्ट गंभीर, बिहार में करीब 14,500 बच्चों का मामला पटना: बिहार में बच्चों की सुरक्षा और लापता होने के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान गंभीर चिंता सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने राज्य में लगभग 14,500 बच्चों के लापता ह   read more

बिहार: 17 सितंबर की डेडलाइन टली, मैट्रिक-इंटर के छात्रों को अब 30 सितंबर तक मौका
  • Post by Admin on Sep 17 2026

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर निर्धारित थी। तारीख बढ़ने से उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिला है, जो निर्धारित समय में अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे। बोर्ड की प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा फॉर्म संबंधित स्क   read more