बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,001 चीज़े में से 1,801-1,810 ।
रूट कलर कोड हटाने को लेकर नहीं मिली मंजूरी, ऑटो यूनियन करेगा चक्का जाम
  • Post by Admin on May 05 2025

पटना : जिले में रूट कलर कोड और कलर कोडिंग आदि हटाने की मांग के लिए ऑटो यूनियन की ओर से 20 मई को चक्का जाम किया जाएगा। बीते रविवार को यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन के राज कुमार झा ने की। अध्यक्ष ने कहा कि पटना में ऑटो और ई-रिक्शा का कलर कोड के माध्यम से रूट में परिचालन का निर्णय बदला जाए। इस फैसले को लागू करने से पहले परिचालन के लिए शह   read more

इनरव्हील क्लब द्वारा वोकेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग पूरी करने वाले 5 बच्चों को मिला सम्मान
  • Post by Admin on May 05 2025

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा रविवार को गोला रोड स्थित फ्री कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन 5 बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने छह माह पूर्व शुरू किए गए वोकेशनल कंप्यूटर कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बच्चों को कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य वंचित वर्   read more

देश पहले की भावना के साथ बैरिया में पूर्व सैनिकों ने दोहराया राष्ट्र सेवा का संकल्प
  • Post by Admin on May 04 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के बैरिया स्थित संत सोल्जर पब्लिक स्कूल, आयाचीग्राम में रविवार को मुजफ्फरपुर पूर्व सैनिक संघ की बैरिया शाखा की मासिक बैठक ‘देश पहले’ की भावना के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अवध प्रताप सिंह ने की और यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को और दृढ़ करने का अवसर बन गया। बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हु   read more

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को सुरक्षित लौटाया गया खोया सामान
  • Post by Admin on May 04 2025

लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट किऊल ने "ऑपरेशन अमानत" के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए एक यात्री का खोया हुआ सामान सकुशल लौटाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। घटना 4 मई की है, जब गाड़ी संख्या 12304 (अप) के कोच S-3, बर्थ 73 पर यात्रा कर रहे यात्री का दो बैग और दो क्षोला ट्रेन में छूट गया था। रेल मदद सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सामान को सुरक्षि   read more

टेंगरारी वाले कलाम पुस्तक का लोकार्पण, मौके पर ग्यारह विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान
  • Post by Admin on May 04 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के द पार्क होटल सभागार में पांचवां डॉ. राजनारायण राय स्मृति साहित्य सेवा सम्मान समारोह अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन हर वर्ष डॉ. सतीश कुमार साथी द्वारा अपने गुरु की स्मृति में किया जाता है। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। उद्घाटन भाषण में बिहार विश्वविद्यालय के हिंदी के प्रख्यात प्राध्यापक प्   read more

एनएच-80 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : जिले के एनएच-80 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरचक निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता (पुत्र – गणपत शाह) के रूप में की गई है। वह अपने पैतृक गांव बालगूदार जा रहे थे, तभी बालगूदार के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र प्रसाद गुप्ता की   read more

किऊल स्टेशन से चोरी की मोबाइल और धारदार हथियार के साथ नाबालिग गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल जंक्शन पर शनिवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्यवाई करते हुए एक नाबालिग चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 के झाझा साइड पर हुई इस कार्यवाई में चोरित मोबाइल फोन और एक धारदार हथियार (पेंसिल कटर) बरामद किया गया। गिरफ्तार किशोर की पहचान रामजानी सिंह (13), निवासी –   read more

लखीसराय में शिक्षा महाघोटाला उजागर, केंद्रीय सतर्कता आयोग करेगा जांच
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा घोटाला लखीसराय में सामने आया है। विद्यालय सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान हुए निर्माण एवं मरम्मती कार्यों में करोड़ों रुपये की कथित बंदरबांट की जांच अब केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) करेगा। भाकपा नेता और अधिवक्ता रजनीश कुमार द्वारा की गई शिकायत पर आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परिवाद स   read more

गृह रक्षक भर्ती परीक्षा : 315 अभ्यर्थी मेधा सूची के लिए घोषित, 1027 ने लिया भाग
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय द्वारा स्वच्छ एवं पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया के तहत 3 मई 2025 को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 315 अभ्यर्थियों को मेधा सूची के लिए योग्य घोषित किया गया है। यह जानकारी वाहिनी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। परीक्षा के लिए कुल 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 1027 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पर   read more

प्रतिभा उत्सव 2025 : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में उभरी बहुआयामी छात्र प्रतिभाएं
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ने शनिवार को अपने परिसर में "प्रतिभा उत्सव 2025" का आयोजन किया, जो एक भव्य टैलेंट हंट प्रतियोगिता के रूप में विद्यार्थियों की छिपी हुई कला और प्रतिभाओं को उजागर करने का मंच था। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को प्रबल करना, उनकी रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदा   read more