मद्य निषेध थाना की कार्यवाही, अलग अलग स्थानों से 6 शराबी गिरफ्तार 

  • Post By Admin on Apr 01 2026
मद्य निषेध थाना की कार्यवाही, अलग अलग स्थानों से 6 शराबी गिरफ्तार 

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूरेता गांव क्षेत्र से हीरालाल मांझी उर्फ हीरा मांझी, पिता–चोनू मांझी तथा राजू मांझी, पिता–जगधर मांझी, निवासी शोभनी, थाना सूर्यगढ़ा को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया।

वहीं चितरंजन रोड इलाके में मो. जीशान, पिता–मो. चांद, निवासी प्रभात चौक, वार्ड संख्या 09, लखीसराय तथा मो. जमी़ल, पिता–मो. समद, निवासी फुलवारी शरीफ, जिला पटना को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति इलाके से हकीकत साव, पिता–जगदीश साव, निवासी नंदनामा, थाना रामगढ़ चौक तथा प्रवेश कुमार, पिता–उमेश मिश्री, निवासी प्रतापपुर, थाना हलसी को भी शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया।

मद्य निषेध थाना की ओर से बताया गया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।