बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,681 चीज़े में से 171-180 ।
उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 03 2026

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब सेवन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार 2 जून 2026 को किऊल थाना क्षेत्र के गोझड़ी गांव में कार्रवाई की गई। अभियान क   read more

डीएम का स्कूलों में औचक निरीक्षण, आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश
  • Post by Admin on Jun 03 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के साथ बड़हिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। न   read more

ताइक्वांडो में लखीसराय का जलवा बरकरार, 14 स्वर्ण के साथ राज्य में तीसरा स्थान
  • Post by Admin on Jun 03 2026

लखीसराय : बिहार के ताइक्वांडो मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके लखीसराय जिले ने एक बार फिर राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल विरासत को कायम रखा है। चकिया (मोतिहारी) में आयोजित 6वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 31 पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर लखीसराय ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान हा   read more

जदयू ने रचा नया रिकॉर्ड, प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार
  • Post by Admin on Jun 03 2026

पटना : बिहार की सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सदस्यता अभियान में नया इतिहास रचने का दावा किया है। पार्टी के अनुसार उसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है, जो संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्ले   read more

पटना में खान सर की कोचिंग में फायरिंग के साथ 1 जान लेने का प्रयास, वर्चस्व की लड़ाई का एंगल चर्चा में
  • Post by Admin on Jun 02 2026

पटना : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित चर्चित कोचिंग संचालक Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अब तक किसी छात्र के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खान सर ने दावा किया है कि इस हमले में उनका गार्ड घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर   read more

श्रीराम कथा में भक्ति का उमड़ा सागर, विवाह और विदाई प्रसंग रहे आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Jun 02 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित अम्मा गांव के जी.ए.वी. कैंपस में आयोजित श्रीराम कथा नवदिवसीय सत्संग महोत्सव के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तथा विदाई प्रसंग का श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक श्री दीपक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के धनुष यज्ञ, माता सीता के स्व   read more

प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविरों का लिया जायजा, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : जिले में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम के द्वितीय चरण का मंगलवार को सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च विद्यालय, बिलौरी परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उप   read more

आपदा प्रबंधन को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : संभावित बाढ़ एवं सुखाड़-2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्री सुनील कुमार ने की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुति के   read more

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, तीन महिला तस्करों समेत 8 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 11.2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मनकठा स्टेशन क्षेत्र में की गई कार्रवाई में तीन महिलाओं को अवैध रूप से चुलाई शराब बेचने के आरोप मे   read more

कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर युवाओं को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मिशन निदेशक   read more