डॉ. मोहम्मद मुनीब बने युवा जदयू, बिहार के प्रदेश सचिव, बधाइयों का लगा तांता
- Post By Admin on Oct 16 2026
पटना: डॉ. मोहम्मद मुनीब को युवा जनता दल (यूनाइटेड) बिहार की प्रदेश कमिटी में प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और समर्थकों ने बधाई दी है। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसे युवा संगठन में उनकी भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. मोहम्मद मुनीब ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, युवा जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, प्रदेश महासचिव दिवाकर झा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश राय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद जताते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ. मोहम्मद मुनीब को बधाई देने वालों में इक़रा रहमान, मुनीरा इक़बाल, ज़िकरा रहमान, मुर्तज़ा मक़बूल, फ़ुरक़ान अहमद, ख़्वाजा रुकनुद्दीन, एहतेशाम हसन, असलम रहमानी, रिज़वान आज़ाद, प्रिंस राज, शरद सिंह, सीए फख़रूल हसन, रशीद अहमद और मुदस्सिर इक़बाल सहित कई लोग शामिल हैं। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि डॉ. मुनीब अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करेंगे। साथ ही, युवाओं की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने विश्वास जताया कि डॉ. मोहम्मद मुनीब युवा जदयू के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।