बिहार समाचार
- Post by Admin on Apr 05 2025
जमुई : चैत्र नवरात्र और राष्ट्रीय समुद्री दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा नारियल के तीन पौधे लगाए गए। यह पौधारोपण कार्यक्रम नगर परिषद अंतर्गत मातृत्व सेवा सदन परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती की नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य एवं जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह ने किया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित पर्यावरण भारती के संस्थापक औ read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
मुजफ्फरपुर : वक्फ संपत्तियों की हिफाजत, संरक्षण और संवर्धन को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने हेतु आज जुमा मस्जिद मुजफ्फरपुर के प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के बुद्धिजीवियों, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं, वक्फ स्टेट्स की प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों एवं जिला औकाफ कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का एकमात्र एजेंडा था— सभी वक्फ स्टेट्स read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
पटना : बिहार में सूड़ी (वैश्य) जाति को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सूड़ी (वैश्य) संगठन ने बिहार सरकार पर सीधा निशाना साधा है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा इस समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में सूड़ी जाति का सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण् read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने के उद्देश्य से "स्टार परफॉर्मेंस ऑफ़ द मंथ" और "प्राइड ऑफ़ एमएलजेडएस" सम्मान की घोषणा की गई। यह पहल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास से भरने का एक सराहनीय प्रयास है। "स्टार परफॉर्मर ऑफ़ द मंथ" सम्मान उन विद् read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
अररिया : बिहार के अररिया जिले के सौरव शक्ति को अमेजन कंपनी ने 1.20 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया है। सौरव आईआईटी धनबाद में बीटेक (फ्यूल मिनरल मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग) के फाइनल ईयर के छात्र हैं और उन्हें अमेजन जापान की ओर से ऑफ कैंपस जॉब ऑफर मिला है। सौरव को टोक्यो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम मिलेगा। इस सफलता पर सौरव के परिवार में खुशी का माहौल है, खासकर उनकी मां read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
बक्सर: जिले में रेल पुलिस ने सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी कर 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर आनंद विहार से जोगबनी जा रही ट्रेन में शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2.59 लाख रुपये की 259 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जो तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार ला रहे थे। रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमांचल एक्सप्रेस में शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस ने ब read more
- Post by Admin on Apr 05 2025
पटना : पटना में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जल्द ही ‘पिंक बस सेवा’ शुरू होने जा रही है। यह सेवा मई के दूसरे सप्ताह से लागू होगी, जिसमें लगभग 10 पिंक बसें राजधानी की सड़कों पर महिला यात्रियों के लिए 11 घंटे तक चलेंगी। इस सेवा से पटना की करीब 27 लाख महिला आबादी को लाभ मिलेगा। इन बसों में केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी, पुरुषों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी read more
- Post by Admin on Apr 04 2025
मुजफ्फरपुर: कांटी प्रखंड के दादर गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय रामनवमी मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया क read more
- Post by Admin on Apr 04 2025
मुजफ्फरपुर : अच्छेवट कॉलेज, महुआ के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं दो बार सीनेट सदस्य रह चुके डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने सिंडिकेट सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कुलसचिव के समक्ष लेक्चरर श्रेणी में सामान्य वर्ग से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित थी। अब 8 अप्रैल को नामांक read more
- Post by Admin on Apr 04 2025
पटना : तापमान में परिवर्तन होने के कारण बिहार में गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 6.30 बजे से स्कूलों का संचालन किया जाएगा। दोपहर में साढ़े 12 बजे से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। सरकारी स्कूलों में नई समय सारणी 7 अप्रैल से 1 जून तक लागू रहेगी। शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्याल read more