सिद्धेश्वर फाउंडेशन में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने समाज में समानता पर दिया जोर

  • Post By Admin on Apr 15 2026
सिद्धेश्वर फाउंडेशन में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने समाज में समानता पर दिया जोर

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित सिद्धेश्वर फाउंडेशन के कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर “बाबा एक मसीहा” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता विराना यादव ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक हरिवंश प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं विराना यादव ने कहा कि भारत में समतामूलक समाज की स्थापना का श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है।

संस्थापक शशि सिद्धेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा हैं,” जिनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार यादव, श्यामनंदन प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार सहनी, चंदन कुमार यादव, मिंटु कुमार, धनंजय कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, उदय पासवान, मोहम्मद तारिक अनवर रिजवी, अनिल कुमार यादव, डॉ. बलराम प्रसाद यादव, मनोज कुमार (अधिवक्ता), शिवनारायण झा, मीतेश कुमार सिंह, इला मिश्रा, विजय कुमार यादव, प्रीतम कुमार, राणा प्रताप, डॉ. विजय चन्द्र झा, संतोष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश यादव, राजू कुमार, सुरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक सोहन कुमार महतो एवं संस्था प्रबंधक रूपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।