अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा व संगोष्ठी, युवाओं ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

  • Post By Admin on Apr 14 2026
अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा व संगोष्ठी, युवाओं ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

मुजफ्फरपुर : मेरा युवा भारत एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मुशहरी प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल, रोहुआ राजाराम, रोहुआ यूथ क्लब तथा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर क्लब के संयुक्त प्रयास से पदयात्रा निकाली गई।

यह पदयात्रा रोहुआ बुढ़िया मैदान से शुरू होकर अंबेडकर भवन, मुशहरी ब्लॉक तक पहुंची। कार्यक्रम के दौरान सेमिनार एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और मूल कर्तव्यों के पालन का संकल्प कराया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा कोर के राजा कुमार, मुशहरी अध्यक्ष सुनील कुमार, सन्नी कुमार, ऋषि राज, शेखर कुमार सहित अन्य युवा क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रहलादपुर पंचायत के मुखिया उदय चौधरी, हेमनारायण विश्वकर्मा, सोनू सरकार एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।