बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,637 चीज़े में से 1,631-1,640 ।
श्री बाल हनुमान मंडल ने धूमधाम से मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव, भजनों की अमृत वर्षा से गूंज उठा माहौल
  • Post by Admin on Apr 12 2025

मुजफ्फरपुर : श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बाल हनुमान मंडल (ट्रस्ट) द्वारा शनिवार को एक भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल के केदारनाथ रोड स्थित भवन में संपन्न हुआ, जहां बाबा का अलौकिक श्रृंगार, बाबा का सवामनी  और छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। धनबाद से आए   read more

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर माउंट लिट्रा स्कूल में सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का आयोजन
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक काले अध्याय—जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी के अवसर पर शनिवार को दामोदरपुर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में विविध सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास से जोड़ना, शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना था। कार्यक्रम की शुरुआ   read more

बभनगावां-दिग्धहा सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : बभनगावां-दिग्धहा पथ निर्माण में गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग, लखीसराय प्रमंडल द्वारा बनवाई गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और तकनीकी लापरवाही के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता रजनीश कुमार की उपस्थिति में जांच टीम में शामिल कार्यपालक अभिय   read more

एसिड अटैक पीड़िता को मिला सामाजिक संस्थानों का सहयोग, 51 हजार की आर्थिक मदद 
  • Post by Admin on Apr 12 2025

मुजफ्फरपुर : हाल ही में एसिड अटैक की शिकार हुई बेगूसराय की एक युवती के इलाज के लिए सामाजिक संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इनरव्हील क्लब, जागृति और पुष्पांजलि क्लब की ओर से पीड़िता को 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, ताकि उसका इलाज पटना के IGIMS में सही ढंग से हो सके और वह फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट सके। यह जानकारी तब सामने आई जब संस्था से जुड़े एक व्यक्ति को पीड़िता के आर्थिक   read more

लखीसराय में सरकारी राशि की लूट का आरोप, कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : जिले में विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि की भारी लूट का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने एक पत्र के माध्यम से डीएम को जानकारी देते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग में डीपीओ (SSA) और सहायक अभियंता की मिलीभगत से प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के भवन मरम्मती, चहारदी   read more

सीपीआईएम के संघर्ष का परिणाम, भूमिहीनों को मिला 3 डिसमिल जमीन का पर्चा
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : शुक्रवार को हलसी प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के गरीब व भूमिहीन परिवारों के बीच 3-3 डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया। यह पर्चा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लाभुकों को अपने हाथों से सौंपा। इस अवसर पर लखीसराय जिलाधिकारी, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी भी उपस्थित रहे। हालांकि इस वितरण कार्यक्रम को लेक   read more

लखीसराय में प्रधानाचार्यों की बैठक आहूत, कुशल युवा कार्यक्रम को लेकर होगी चर्चा
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 अप्रैल को डीआरसीसी महिसोना में आयोजित की जाएगी। डीआरसीसी प्रबंधक संजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक सरकार की सात निश्चय योजना के प्रथम निश्चय 'युवा शक्ति - बिहार की प्रगति' के तहत चलाए जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुलाई ग   read more

कॉकरोच के आतंक से मुजफ्फरपुर बेंगलुरु एक्सप्रेस के AC कोच के यात्री रहे परेशान
  • Post by Admin on Apr 12 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15228 के एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब कोच में कॉकरोच की भरमार देखी गई। यात्रियों ने बताया कि सफर के दौरान बेड, तकिया और सीटों पर कॉकरोच रेंगते नजर आए, जिससे उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई। इस संबंध में ज्ञानेश्वर नामक यात्री ने तस्वीरें खींचकर रेल मंत   read more

अर्जुन बाबू मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, बनारस की भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
  • Post by Admin on Apr 11 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के गरहां हथौड़ी मार्ग स्थित श्री अर्जुन बाबू मेला शुक्रवार को आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह डूब गया। संध्या 7:30 बजे आयोजित भव्य महाआरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। बनारस की तर्ज पर आयोजित इस आरती में मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और घंटों की गूंज ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। बनारस से आए विद्वान पंडितों और 10 गज महाराज के सान्निध्य में संपन   read more

वरिष्ठजनों के अनुभवों से निरंतर मिलती सीख : रंजन कुमार
  • Post by Admin on Apr 11 2025

भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान का सिलसिला जारी मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वे जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे   read more