पटना समाचार

दिखाया गया है 1,009 चीज़े में से 441-450 ।
CM नीतीश कुमार को राष्ट्रगान के अपमान मामले में पटना हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
  • Post by Admin on Apr 18 2025

पटना : राष्ट्रगान के अपमान मामले में बिहार  के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना हाई कोर्ट  से  बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई करते हुए बेगूसराय की अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। साथ ही परिवादी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।  जाने क्या है पू   read more

तेजस्वी-राहुल की मुलाकात से गरमाई बिहार की सियासत, भाजपा मंत्री ने दोनों को बताया अपरिपक्व युवराज
  • Post by Admin on Apr 16 2025

पटना : दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से राजद नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई रणनीतिक बैठक के बाद बिहार की सियासत में गर्मी आ गई है। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है। लेकिन इस मुलाकात पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा   read more

डोम समाज ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, हजारों की संख्या में निकाली भव्य शोभा यात्रा
  • Post by Admin on Apr 15 2025

पटना : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर राजधानी पटना में भारतीय डोम अधिकार मोर्चा के बैनर तले डोम समाज के हजारों लोगों ने भव्य शोभा यात्रा निकालकर जन्मोत्सव को गरिमामयी रूप से मनाया। यह शोभा यात्रा हरिजन कॉलोनी काठपुल मंदिर से प्रारंभ होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स चौराहा होते हुए दरोगा राय पथ स्थित अंबेडकर शोध संस्थान तक पहुँची, जहाँ उपस्थित जनसमुदाय ने ब   read more

बिना इंश्योरेंस गाड़ी, अब सीधे कटेगा चालान
  • Post by Admin on Apr 15 2025

पटना : बिहार में अब बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों को एक बड़ी खबर मिली है। राज्य के स्मार्ट सिटी इलाकों, जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में अब बिना बीमा वाले वाहनों का ऑटोमैटिक चालान कटेगा। यह चालान ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरों की मदद से किए जाएंगे, जो वाहनों के नंबर प्लेट को पहचानकर तुरंत चालान जनरेट करेंगे। परिवहन विभाग के अ   read more

बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा, 20 जिलों में वज्रपात और आंधी का खतरा
  • Post by Admin on Apr 15 2025

पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी दी गई है। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना   read more

नवाचार में उत्कृष्टता के लिए शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी को राज्य स्तरीय सम्मान
  • Post by Admin on Apr 14 2025

पटना : रविवार को राजधानी पटना स्थित ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट में आयोजित 'टीचर्स ऑफ बिहार' के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कल्याणपुर प्रखंड के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी को नवाचार के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस.   read more

अब सिर्फ डी. फार्मा वाले ही बनेंगे सरकारी फार्मासिस्ट, पटना हाई कोर्ट का बड़ा आदेश
  • Post by Admin on Apr 11 2025

पटना: हाई कोर्ट ने सरकारी फार्मासिस्ट की बहाली को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। गुरुवार को जारी इस निर्णय में अदालत ने साफ कर दिया कि बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, यानी "डिप्लोमा इन फार्मेसी (D. Pharma)" ही फार्मासिस्ट पद के लिए मान्य होगी। इसका मतलब यह है कि अब केवल D. Pharma डिग्रीधारक ही इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे। कार्यकारी मुख्य न   read more

पटना में खराब मौसम के कारण हवा में घंटो चक्कर कटती रही दो विमान
  • Post by Admin on Apr 11 2025

पटना : बीते गुरुवार को पटना में अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया, जिस कारण बदले मौसम ने हवाई सफर में भी खलल डाल दिया। तेज आंधी और बारिश के चलते पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 800 मीटर रह गई और हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इस खराब मौसम का असर विमान संचालन पर भी पड़ा और कई फ्लाइट्स को या तो डायवर्ट करना पड़ा या लंबे समय तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा।    read more

जन सुराज कैंप में ट्रेनिंग लेने आया था युवक, डूबने से हुई मौत
  • Post by Admin on Apr 10 2025

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एलसीटी घाट पर बुधवार की सुबह एक दुखद घटना घटी। जन सुराज द्वारा आयोजित डिजिटल ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने आए 17 वर्षीय अभिराज कुमार बेगूसराय के निवासी थे, जो ट्रेनिंग के दौरान बाथरूम में पानी की कमी के चलते गंगा नदी में स्नान करने गए थे। यह घटना उस समय घटी जब अभिराज अपने दो दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहे थे। जैसे ही वे कमर भर पानी में   read more

सूड़ी समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करे बिहार सरकार : डॉ. वरुण
  • Post by Admin on Apr 05 2025

पटना : बिहार में सूड़ी (वैश्य) जाति को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सूड़ी (वैश्य) संगठन ने बिहार सरकार पर सीधा निशाना साधा है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा इस समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में सूड़ी जाति का सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्   read more