पटना समाचार
- Post by Admin on Aug 07 2026
पटना : बिहार की राजधानी पटना में एनएच-30 पर हुए सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और कई वाहनों में आग लगा दी। मृतक की पहचान पहाड़ी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ उपेंद्र के रूप में हुई ह read more
- Post by Admin on Aug 06 2026
पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 16 ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के संचालन को लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार का दलील दी है कि निजी क्ष read more
- Post by Admin on Aug 06 2026
पटना: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन संदिग्धों में से दो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान हुई मारपीट में एक संदिग्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अà read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम के सफाई कर्मियों और वाहन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और गली-मोहल्लों में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के दौरान खुले में पड़े कचरे से उठ रही दुर्गंध और जलजमाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। भाजपा के मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जन सुराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी को करारी शिकस्त दी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी चुनावी मुकाबले में प्रभावी चुनौती पेश नहीं कर सकीं। भाजपा के राठread more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम रुझानों ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर अंतिम रुझानों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 20 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह रुझान लगभग परिणाम में तब्दील होने की ओर अग्रसर है, इसे बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर लगा read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना : बिहार की राजधानी पटना के बढ़ते शहरी दबाव को कम करने और सुनियोजित विस्तार सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप को अगले 20 वर्षों में तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। वर्ष 2047 तक लगभग 66 लाख लोगों की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित, स्मार्ट और टिकाऊ शहर के रूप में विकसित कॠread more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना :बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे एएन कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर में शुरू हुई। भाजपा के नीरज सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है। शुरुआती रुझानों से लेकर अब तक की गिनती में जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के 20 राउंड पूरे होने तक प्रशांठread more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना: उत्तर बिहार को नई औद्योगिक पहचान दिलाने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो आधुनिक प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इन परियोजनाओं के साकार होने से उत्तर बिहार में निवेश, उद्योग और रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है। उद्यम विभाग ने केंद्र सरकार की 'भारत औद्योगिक read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के उम्मीदवार एवं पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। पहले दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर चल रही है। पहले राउंड की मतगणना में जन सुराज को 2,220 वोट मिले, जबकि भाजपा को 1,423 और राजद को 501 मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में भी जन सुराज ने बढ़त बरकरार रखी। इस चरण read more