मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Sep 20 2025
मुजफ्फरपुर : सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से मीनापुर प्रखंड के नंदन पैगंबरपुर, विशुनपुर कंठ और पानापुर पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अंतयज्य सेवा समिति सारण की टीम ने किया। गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पैक्स सदस्यता, धान अधिप्राप्ति, रैयत और गैर रैयत किसा read more
- Post by Admin on Sep 20 2025
मुजफ्फरपुर : औराई विधानसभा क्षेत्र के कटरा प्रखंड के टेकवारा गाँव में पिछले 40–50 वर्षों से रह रहे भूमिहीन गरीब परिवारों को उजाड़ने और उनके घरों पर बुलडोज़र चलाने के आदेश के ख़िलाफ़ आज भाकपा-माले और खेग्रास के संयुक्त बैनर तले ज़ोरदार विरोध-प्रदर्शन हुआ। यह विरोध जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना के रूप में दर्ज किया गया, जिसका नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय अध् read more
- Post by Admin on Sep 20 2025
मुजफ्फरपुर: 8वीं नेशनल सवात चैंपियनशिप-2025 के लिए बिहार टीम का चयन ट्रायल रविवार को मालीघाट स्थित रास रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट क्लब में संपन्न हुआ। यह ट्रायल राज्य सवात संघ, बिहार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिल्पी सोनम ने बताया कि ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फ्रेंच बॉक्सर शामिल हुए। इनमें से मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और सीतामढ़ी ज read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
मुजफ्फरपुर : समाज सेवा के तहत ‘सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट’ संस्था ने शुक्रवार को जीरो माइल स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित बच्चों को आवश्यक सामान वितरित किया। संस्था की ओर से बच्चों को बेडशीट, ड्राइंग बुक, रंग, स्टेशनरी, पानी का जग, प्लेट, चम्मच, मेडिसिन क्रशर, तौलिया, चटाई और किडनी ट्रे जैसी ज़रूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर कैंसर read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
मुजफ्फरपुर : आईटीसी के बाउंस का जॉय कार्यक्रम और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को खुदीराम बोस मैदान में रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में खुदीराम बोस चौक और दामू चौक की टीमें आमने-सामने रहीं। कड़े संघर्ष के बाद खुदीराम बोस चौक की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को शील्ड और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन महाविद्यालय स्थित प्रार्थना भवन में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत वंदना और गीत ने पूरे माहौल को मंगलमय बना दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुम read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के जूलॉजी विभाग में शनिवार को एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2023-25 सत्र के एमएससी उत्तीर्ण छात्रों को विदाई दी गई और 2024-26 सत्र में नामांकित नए छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की। अपने संबोधन में प्रो. कनुप्रिया ने शिक्षा पूर्ण कर नए सफर पर आगे बढ़ रहे छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकाम read more
- Post by Admin on Sep 17 2025
मुजफ्फरपुर: एडवोकेट्स एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होकर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है: मतदाता सूची से संबंधित शिकायतें: 18 से 19 सितम्बर 2025 निर्वाची पदाधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील: 20 से 23 सितम्बर 2025 अंतिम मतदात read more
- Post by Admin on Sep 17 2025
सीतामढ़ी: विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छात्र राजद जिला प्रभारी मुकेश यादव ने तेजस्वी रोजगार योजना के तहत कैंप आयोजित कर हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरवाया। उन्होंने बताया कि यह फॉर्म इसलिए भरे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि राज्य में कितने युवा किस विषय में डिग्री प्राप्त किए हैं, उनकी रुचि क्या है और वे वर्तमान में क्या कर रहे हैं। सभी आवेदनों का विश read more
- Post by Admin on Sep 16 2025
मुजफ्फरपुर : ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। सकरा के श्री बलिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने एनडीए और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया, तो वे प्रधानमंत्री बन गए। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया, तो 20 साल से उनकी सत्ता कायम read more