बिहार: राजधानी के पॉश इलाके में सात राउंड गोलीबारी, इलाके में दहशत का माहौल

  • Post By Admin on Feb 17 2026
बिहार: राजधानी के पॉश इलाके में सात राउंड गोलीबारी, इलाके में दहशत का माहौल

पटना: राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड चौराहे के पास देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र होटल के सामने बैक-टू-बैक सात राउंड फायरिंग की सूचना है। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई और इलाके में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक युवक को तीन गोलियां लगी हैं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।

हालांकि, पुलिस की ओर से घायल की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

• खबर में दी गई तस्वीर सांकेतिक है....