लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Oct 26 2024
लखीसराय : जिले के कबैया थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं मार-पीट के मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी रहे एक आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार जवान की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के व्यायाम गली निवासी शंभू राम के पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई है। इस बाबत कबैया थानाध्यक्ष राजवर्धन ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। read more
- Post by Admin on Oct 26 2024
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेदनी चैकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में शुक्रवार को नाव पलटने से लापता दो महिला का शव 24 घंटे के बाद शनिवार को स्थानीय गोताखोर द्वारा बरामद कर लिया गया है। जिसमें सूचित महतो की पत्नी बुली देवी और रविकांत महतो की पत्नी रानी देवी शामिल हैं। लखीसराय सदर अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव पर read more
- Post by Admin on Oct 26 2024
लखीसराय : राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 को लेकर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार से प्रारंभ है। केआरके मैदान से जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान तक बैंड सेट युक्त प्रभात फेरी के साथ युवा महोत्सव का आगाज होगा। इन सभी कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग के माध्यमिक उच्च विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, संगीत शिक्षक की अहम सहभागिता रहेगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदा read more
- Post by Admin on Oct 26 2024
लखीसराय : जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा आज स्थानीय होटल भारती स्थित कार्यालय के सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के सचिव कवि देवेन्द्र सिंह 'आज़ाद' ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता सम्मेलन के जिलाध्यक्ष प्रो. विजयेन्द्र प्रसाद सिंह करेंगे। इस आयोजन में जिले के विभिन्न कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। गोष read more
- Post by Admin on Oct 25 2024
लखीसराय : जिला मुख्यालय बड़हिया रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को साइबर थाना के सहयोग से स्कूली बच्चों और प्राध्यापकों के बीच साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साइबर पुलिस की टीम ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। read more
- Post by Admin on Oct 25 2024
लखीसराय : जिला के कबैया थाना क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम एसटीएफ एवं लखीसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे जिले के टॉप-10 अपराधी में शामिल टीटू गिरोह के प्रिंस कुमार सिंह को जमुई मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने कबैया थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि, टीटू धमाका गैंग के सक्रिय सदस्य जिला के टॉप-10 read more
- Post by Admin on Oct 25 2024
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता हैं। जिनमें बुलबुल महतो तथा उदित महतो की पत्नी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आठ से दस लोग नाव पर सवार होकर पशु चारा लाने नदी के पार दियारा जा रहे थे। इस बीच 'दाना' तूफान से उठी तेज हवा के कारण नाव पलट जाने से ये बड़ा हादसा हुआ। जिसकी सू read more
- Post by Admin on Oct 24 2024
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, और यूनिसेफ के सहयोग से संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत 24 अक्तूबर को महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में किशोर-किशोरियों के मार्गदर्शन और कौशल विकास के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं और रुचियों के अनुरूप करियर परामर्श देना और उनके आत्म-विश्वास को बढ़ाना था। का read more
- Post by Admin on Oct 24 2024
लखीसराय : गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर के मंत्रणा कक्ष में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। खेल मैदान विकास पर जोर प्रखंडवार समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 76 खेल मैदानों का सर्वेक्षण पूरा कर सूची तैयार की गई read more
- Post by Admin on Oct 24 2024
लखीसराय : जिला मुख्यालय जिला अतिथि गृह के सभागार में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड मीडिया सेल के सांगठनिक विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जदयू के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारे ने read more