लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान के पास एनएच 80 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पति मो. अख्तर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पत्नी गुड़िया बेगम क read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिला के नया बाजार स्थित धर्मशाला के प्रांगण में गुरुवार को राज्य कर संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वन टाईम सेटलमेंट स्कीम के तहत करदाताओं को राहत प्रदान करना था। इस योजना के तहत, निर्धारित कर का 65 प्रतिशत और अधिरोपित ब्याज व शास्ति का 90 प्रतिशत छूट दी जा रही है, जिससे करदाताओं को बड़ा ला read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक अभियुक्त, हुसैना निवासी मो. आलम का पुत्र मो. जावेद है, जिसे थाना कांड संख्या 155/24 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति पर गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) थ read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के हलसी थाना क्षेत्र में उत्पाद पुलिस ने बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक चलाए गए विशेष अभियान में महिला समेत दो महुआ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान 23 लीटर महुआ शराब और 120 किलो जावा महुआ का घोल बरामद किया गया है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना क्षेत् read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : यूपीएससी की सीधी भर्ती के आदेश को रद्द करने के फैसले का लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जोरदार स्वागत किया है। बुधवार को लखीसराय स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के प्रयासों की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद् read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : बहुचर्चित ठगी और लूट कांड के मुख्य आरोपी सुकुल साव ने आखिरकार पुलिस दबिश से तंग आकर बुधवार को रेल न्यायालय लखीसराय में आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी एंटीसिपेटरी बेल रद्द किए जाने के बाद, उनके पास अब कोई और रास्ता नहीं बचा था, जिसके कारण उन्होंने अदालत की शरण ली। पुलिस द्वारा किए जा रहे दबिश और लगातार छापेमारी ने सुकुल साव को आत्मसमर्पण करने प read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के ऋषि पहाड़पुर बहियार में मंगलवार को हुई महेंद्र पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी पंकज कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मृतक के पुत्र सूरज कुमार द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को एक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में कुल 48 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 को स्वीकृत कर 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने जानकारी दी कि चेतन इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि राजेश read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) यदुवंश राम ने सख्त रुख अपनाते हुए दो वीक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, तीसरे चरण की परीक्षा के दौरान जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय कजरा की शिक्षिका श्वेता कुमारी और उच्च माध्यमिक वि read more
- Post by Admin on Aug 21 2024
लखीसराय : सिपाही भर्ती परीक्षा का चतुर्थ चरण बुधवार को जिला मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुआ। इस चरण में जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें निर्धारित 4323 अभ्यर्थियों में से 1468 अनुपस्थित रहे। इस बार पिछले तीन चरणों की तुलना में सबसे कम 2855 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राजकीय हसनप read more