दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
- Post By Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : रविवार को लखीसराय स्थित बाजार समिति मैदान में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में तीन छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान, एसआरबी हॉस्पिटल शेखपुरा के संचालक डॉ. शिवदानी पासवान, मनोज यादव, बिहार फिजिकल एकेडमी के कोच गगन कुमार और बलराम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनों श्रेणियों में तीन-तीन छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारी। सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए चंद्रभान पहलवान और डॉ. शिवदानी पासवान द्वारा उन्हें फुल माला और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।